असम निकाय चुनाव रिजल्ट: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी भाजपा

असम निकाय चुनाव रिजल्ट: भाजपा ने कांग्रेस पर बनाई बड़ी बढ़त

गुवाहाटी, 09 मार्च: असम में 80 नगर निकायों में चुनाव के वोटों की गिनती आज की जा रही है। असम के 24 जिलों में 80 नगर निकायों के 977 वार्ड के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई है। असम राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को भारी बढ़त मिल रही है। ताजा जानकारी मिलने तक 548 वार्डों में भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ 61 वार्डों में बढ़त है। वहीं 125 वार्डों में निर्दलीय और दूसरे दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

 असम निकाय चुनाव रिजल्ट

57 वार्डों के उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। ऐसे में आज 930 वार्ड पर काउंटिंग हो रही है। जिसमें बीजेपी काफी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।

हुआ था 70 प्रतिशत मतदान

असम में मार्च को निकाय चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य के 80 नगर निकायों के 920 वार्ड में चुनाव के लिए मतदान हुआ। वहीं 57 वार्ड में उम्मीदवारों के सामने कोई प्रत्याशी ना होने के चलते उनको निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।

ईवीएम मशीनों से ये चुनाव हुआ है, जिसमें कुल 2,532 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे अधिक 825 उम्मीदवार सत्तारूढ़ बीजेपी के हैं। कांग्रेस से 706 प्रत्याशी और असम गण परिषद के टिकट पर 243 प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+