Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दो से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, असम सरकार की कैबिनेट ने लिया फैसला

Recommended Video

    Assam की BJP सरकार का बड़ा फैसला, 2 से ज्यादा Children तो 2021 से Government Job नहीं वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। असम में जिसके दो से ज्यादा बच्चे होंगे, उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। असम सरकार की कैबिनेट ने सोमवार शाम ये फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि दो से ज्यादा बच्चे वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए अयोग्य माना जाएगा। ये फैसला प्रदेश में जनवरी 2021 से लागू हो जाएगा।

    assam govt sarbananda sonowal cabinet decision no govt job for those more than 2 children from 2021

    असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के जनसंपर्क विभाग की ओर इसको लेकर जो प्रेस रिलीज जारी की गई है, उसमें कहा गया है कि एक जनवरी 2021 के बाद दो से अधिक बच्चे वाले सरकारी नौकरी नहीं पा सकेंगे। असम सरकार के वर्तमान कर्मचारियों पर ये आदेश लागू नहीं होगा। नौकरी के लिए नए सिरे से आवेदन करने वाले लोग इस नए नियम के दायरे में आएंगे।

    असम कैबिनेट की बैठक में नई भूमि नीति को भी मंजूरी दी गई है। इस आदेश के मुताबिक, असम के मूल निवासी जो भूमिहीन हैं उनको तीन बीघा कृषि भूमि और मकान के लिए आधा बीघा जमीन दी जाएगी। इस स्कीम के तहत मिली जमीन को लाभार्थी 15 साल तक नहीं बेच पाएगा। बैठक में बसों का किराया भी 25 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

    बता दें कि बीते कुछ समय से जनसंख्या पर काबू के लिए कई तरह के प्रतिबंधों की मांग भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं की ओर से हो चुकी है। इस साल लाल किले से अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जनसंख्या पर बात की थी और छोटे परिवार को बेहतर बताया था। रामदेव ने भी इसी तरह की मांग की थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+