Assam Election 2026 Date: असम में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कितने चरणों में वोटिंग? तारीखों पर आ गया बड़ा अपडेट
Assam Election 2026 Date Schedule: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब तारीखों को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है और 4 से 8 मार्च के बीच चुनाव कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान संभव है।
असम में कब होंगे विधानसभा चुनाव? (Assam Election 2026 Date)
जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा और मतदान के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखेगा। ऐसे में संभावना है कि मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह यानी 3 से 7 अप्रैल के बीच कराया जाए। मौजूदा असम विधानसभा का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी है।

कितने चरणों में होगी वोटिंग? (Assam Election Voting Phases)
सूत्रों का कहना है कि इस बार चुनाव एक ही चरण में कराए जाने की संभावना है। हालांकि 2021 में असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था। राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाते हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है।
क्या है असम का सियासी गणित? (Assam Political Scenario 2026)
2021 के चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था और हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) मुख्यमंत्री बने थे। इस बार भी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साफ कर दिया है कि चुनाव सरमा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
असम की राजनीति में मुख्य दलों में Indian National Congress, Asom Gana Parishad और All India United Democratic Front भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना है।
क्या तीसरी बार सत्ता में आएगी बीजेपी? (BJP Strategy Assam 2026)
भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का दावा है कि इस बार एनडीए को 126 में से 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं। एंटी-इनकंबेंसी से निपटने के लिए पार्टी 25 से 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। उनकी जगह 25-30 नए चेहरों को मौका देने की तैयारी है, ताकि जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए।
चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 से 10 रैलियां कराने की भी योजना है। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि इन रैलियों से चुनावी माहौल और मजबूत होगा।
असम चुनाव 2026 को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। अब सबकी नजरें चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। अगर मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लागू होती है, तो अप्रैल की शुरुआत में असम की जनता नई सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications