'किसी पागल कुत्‍ते ने पवन खेड़ा को काट लिया', CM सरमा की पत्‍नी रिनिकी ने कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर विदेशी पासपोर्ट और संपत्ति रखने के कथित आरोपों के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर लगाए गए 'विदेशी नागरिकता' के आरोप पर पूरी तरह मुंह के बल धड़ाम हो चुके हैं। मिस्र सरकार की आधिकारिक पुष्टि के बाद इस पूरे विवाद ने कांग्रेस की साख पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब सीएम सरमा की पत्‍नी रिनिकी भुयान सरमा ने इन आरोपों को "हास्यास्पद" बताते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और पवन खेड़ा की जमकर क्‍लास लगाई है।

Assam Election 2026

सरमा की पत्नी ने दिया करारा जवाब

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा "वे जो आरोप लगा रहे हैं, उनके प्रकार को देख कर ही साफ हो जाता है कि यह कितना हास्यास्पद है। अगर हम भारतीय पासपोर्ट अधिनियम को देखें, तो पता चलता है कि उन्होंने कितनी बेवकूफी भरी बातें की हैं। भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, और फिर वे तीन पासपोर्ट की बात कर रहे हैं। उनके अनुसार मैं मिस्र की नागरिक हूं, और वे गोल्डन वीज़ा की बातें कर रहे हैं... यह बिल्कुल ऐसा है जैसे कोई पागल कुत्ता कहीं भी दौड़ रहा हो।"

Assam Election 2026

सीएम सरमा की पत्‍नी रिनिकी ने आगे कहा, "उन्होंने दुबई के एक होटल का कमरे का नंबर दे दिया है। यह किस प्रकार की संपत्ति है? अगर मेरे पास कोई संपत्ति होती, तो मैं घर खरीदती, लेकिन मेरे पास होटल का कोई कमरा नहीं है। यह सारी बेवकूफी है जो उन्होंने की है। अगर उन्होंने कोई फर्जीवाड़ा करना ही था, तो पहले अपना होमवर्क करना चाहिए था... यह बिल्कुल ऐसा है जैसे कोई गाय पेड़ पर चढ़ रही हो।"

इससे पहले सीएम पत्‍नी रिनिकी भुयान सरमा ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्‍ट शेयर की। जिसमें उन्‍होंने लिखा, "मैं आपकी उत्सुकता समाप्त करती हुं और इन हास्यास्पद सवालों का जवाब खुद देती हूं। न मेरा, न मेरे बच्चों का, न ही मेरे पति का दुबई या भारत के बाहर कहीं भी कोई कामर्शियल शेयर या संपत्ति है।"

कांग्रेस ने क्‍या लगाए थे गंभीर आरोप?

यह विवाद रविवार को कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई द्वारा रिनिकी भुयान सरमा के कथित विदेशी संबंधों पर सवाल उठाने से शुरू हुआ। उन्होंने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ व बारबुडा के पासपोर्ट हैं, और दुबई में उनकी संपत्तियां भी हैं।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि उनका अमेरिका के व्योमिंग स्थित एक कंपनी से संबंध है और उनकी विदेशी संपत्तियों का चुनाव संबंधी घोषणापत्रों में खुलासा नहीं किया गया। गौरव गोगोई ने 'एक्स' पर पूछा था, "क्या हिमंत सरमा की पत्नी के पास दुबई का गोल्डन वीज़ा है? क्या यह भारतीय पासपोर्ट पर है?"

पवन खेड़ा के झूठ की इजिप्‍ट एंबेसी ने खोल दी पोल

इजिप्ट की एंबेसी ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया कि खेड़ा द्वारा दिखाई गई पासपोर्ट कॉपी पूरी तरह 'फेक' है। उनके अनुसार, यह पासपोर्ट नंबर किसी अन्य व्यक्ति का था, जिस पर रिनिकी भुयान सरमा का नाम और तस्वीर 'फोटोशॉप' के जरिए चिपका दी गई थी। इस तकनीकी खुलासे ने कांग्रेस के सभी आरोपों की हवा निकाल दी।

रिनिकी ने गोगोई से पूछा- क्‍या आपकी पत्‍नी का पाकिस्‍तान में बैंक अकाउंट है?

हालांकि, रिनिकी भुयान सरमा ने गोगोई पर एक दिन में अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, कांग्रेस सांसद ने पहले "मिस्र के पासपोर्ट पर गोल्डन वीज़ा" का जिक्र किया, फिर उसे भारतीय पासपोर्ट से जोड़ा, जो आरोपों में स्पष्ट अंतर का दिखाता है। उन्होंने गौरव गोगोई से उनकी पत्नी और पाकिस्तान से जुड़े एक पुराने विवाद पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "क्या आप खुलासा कर सकते हैं कि आपकी पत्नी का पाकिस्तान में बैंक खाता है या कभी था? और क्या आप उन विवरणों को सार्वजनिक करेंगे?"

हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस को दे चुके हैं करारा जवाब

बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोपों पर कड़ा पलटवार किया और बताया कि उनकी पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह मामला केवल राजनीतिक विवाद तक सीमित नहीं रहेगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरमा ने कांग्रेस द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों को मनगढ़ंत बताया और दावा किया कि ये "पाकिस्तानिस इन अजमान" नामक फेसबुक समूह से लिए गए हैं।

फर्जी कंपनी के दावे को बताया भ्रामक

सरमा ने कांग्रेस द्वारा पेश किए गए ₹52,000 करोड़ के व्योमिंग कंपनी दावे को फर्जी और भ्रामक बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद उसी राज्य में एक फर्जी LLC पंजीकृत कर इसे दिखाया कि ऐसे दस्तावेज कितनी आसानी से बनाए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के दस्तावेजों में 2025 की कंपनी मीटिंग का उल्लेख करने में भी विसंगति उजागर की, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार कंपनी दो दिन पहले ही रजिस्टर हुई थी।

पासपोर्ट आरोपों का खंडन

सरमा ने रिनिकी भुयान सरमा पर लगे पासपोर्ट संबंधी आरोपों को भी खारिज किया। उनके अनुसार यूएई का दस्तावेज खोए हुए पासपोर्ट पर आधारित था, मिस्र का विवरण किसी और का था और एंटीगुआ व बारबुडा के दस्तावेज़ में त्रुटियां थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+