दो दिन के भीतर असम में दोबारा महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके
नई दिल्ली। असम में रविवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे मध्यम तीव्रता वाला एक भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, असम के धुबरी क्षेत्र में रात 9 बजकर 26 मिनट पर धरती की सतह से 10 किलोमीटर अंदर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई केन्द्रीय भूगर्भ अध्ययन केन्द्र की मानें तो यह भूकंप बहुत ज्यादा तीव्र नहीं था और इसी वजह से जानमाल की किसी हानि की कोई खबर नहीं है। भूकंप के लिहाज से देखा जाए तो पूर्वोत्तर भारत काफी संवेदनशील है।
भूकंप का केन्द्र 25.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 90.1 डिग्री पूर्वी देशान्तर पर दर्ज किया गया है। इससे कुछ दिन पहले असम के नौगांव जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह 22 अक्टूबर को दिन में साढ़े ग्यारह बजे के आसपास आया था।












Click it and Unblock the Notifications