Love Story: 17 साल की कॉलेज गर्ल पर दिल हार बैठा ये CM, पत्नी नहीं किसी अभिनेत्री से कम, गजब है प्रेम कहानी
CM Himanta Biswa Sarma Love Story: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से वो इस वक्त विरोधियों के निशाने पर और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए सीएम ने कहा कि 'जब तक राहुल गांधी हैं, बीजेपी आराम से चुनाव जीतती रहेगी।' जिससे कांग्रेसियों को मिर्ची लग गई और वो सरमा पर निशाना साधने लगे और देखते ही देखते हिमंत बिस्वा सरमा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गए।
ज्वलंत विषयों पर बेबाकी से राय रखने वाले हिमंत बिस्वा वैसे तो काफी तेज तर्रार नेता कहे जाते हैं लेकिन वो दिल से बहुत ही भावुक और संजिदा इंसान हैं और जो एक बार कुछ करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं, अरे ये कहना हमारा नहीं बल्कि उनकी धर्मपत्नी रिनिकी भुइयां का है, जो कि देखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।
जिन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पति और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बारे में खुलकर बातें की थीं और ये भी बताया था कि उनकी पहली मुलाकात उनसे कब और कहां हुई थी? दरअसल ये बात साल 2021 की है, जब हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की कमान संभाली थी।
'17 बरस की रिनिकी से हुई बिस्वा की दोस्ती' (Love Story)
तब बेइंतहा खूबसूरत रिनिकी भुइयां ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि 'वो और सरमा दोनों साथ में एक ही कॉलेज में पढ़ते थे । उन्होंने हंसते हुए बताया था कि' मैंने कॉटन कॉलेज में दाखिला लिया था,तब मेरी उम्र 17 बरस थी। जब कॉलेज पहुंची तो वहां मेरे सीनियर के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा मुझे मिले, उस वक्त वो 22 साल के थे।'

'हम इस रिलेशन को जीवनभर का साथ बना सकते हैं'
'हम पहली ही मुलाकात में दोस्त बन गए थे, कुछ वक्त बाद हमें लगा कि हम इस रिलेशन को जीवनभर का साथ बना सकते हैं। इसके बाद मैंने ही एक दिन बोला कि 'हमारे रिलेशन के बारे में हमारे घरवालों को पता होना चाहिए' तो इस पर बिस्वा ने कहा कि 'तो जाकर बता दो'।

'एक दिन असम की सीएम बनूंगा' (Love Story)
तब मैंने उनसे पूछा था कि 'मैं तुम्हारे बारे में जाकर क्या बोलूं कि तुम क्या करने वाले हो कॉलेज के बाद?' तब हिमंत ने हंसकर कहा था कि 'जाकर बोल दो कि तुम जिससे शादी करना चाहती हो, वो एक दिन असम का सीएम बनेगा।'

'नेकदिल इंसान को चुना' (Love Story)
रिनिकी ने कहा था कि 'उस वक्त इस बात पर यकीन करना बिल्कुल मुश्किल था, लेकिन मैं इनका आत्मविश्वास देखकर हैरान रह गई थी, मुझे तभी एहसास हुआ था कि मैंने एक नेकदिल, सच्चे और उसूलों के पक्के इंसान को जीवनसाथी चुना है। कभी सोचा नहीं था बिस्वा एक दिन सच में मुख्यमंत्री बन जाएंगे।' मालूम हो कि साल 2001 में दोनों की शादी हुई थी।
'Beauty With Brain कहलाती हैं रिनिकी भुइयां' (Love Story)
गौरतलब है कि रिनिकी भुइयां को लोग Beauty With Brain कहते हैं, वो Pride East Entertainment कंपनी की Managing Director हैं। उन्होंने Political science and law में स्नातक किया है और वो देश की जाने-माने उद्योगपति जादव चंद्र भुइयां की बेटी हैं। हिमंत और रिनीकी को शादी से दो बच्चे (बेटा नंदिल बिस्वा सरमा और बेटी सुकन्या सरमा) हैं।

खास बातें
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से की थी। वो 2001 में पहली बार विधायक बने थे। साल 2015 में हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा। इसके बाद उन्होंने उत्तर-पूर्वी राज्यों में बीजेपी के विस्तार में निर्णायक भूमिका निभाई। असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में भी पार्टी को मजबूत किया।2021 को हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
-
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
CM के लिए ऐसी दीवानगी! महिला ने किया KISS, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मुंहतोड़ जवाब -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल













Click it and Unblock the Notifications