Assam HSLC Results: इस दिन आएंगे 10वीं कक्षा के परिणाम, जानिये सब कुछ
बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) 10वीं कक्षा (HSLC) के रिजल्ट की घोषणा जल्द करेगा। असम बोर्ड के सूत्रों के अनुसार 10वीं कक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी किया जाएगा। SEBA सुबह 9 बजे रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर कर सकते हैं।
दिसपुर। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) 10वीं कक्षा (HSLC) के रिजल्ट की घोषणा जल्द करेगा। असम बोर्ड के सूत्रों के अनुसार 10वीं कक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी किया जाएगा। SEBA सुबह 9 बजे रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर कर सकते हैं।

असम बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थीं। इस परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं शामिल हुए थे। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र/छात्राएं ये स्टेप्स फॉलो करें-
* SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
* होमपेज पर दिए 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* मांगी गई जानकारी डालकर सबमिट करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
* चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications