गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड हमला, 12 जख्मी
गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में एक मॉल के बाहर हुए ब्लास्ट में 12 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले छह लोगों के घायल होने की जानकारी आई थी। सभी घायलों की हालत स्थिर है। गुवाहाटी के व्यस्त इलाकों में से एक जू रोड पर मॉल के बाहर ग्रेनेड से ये ब्लास्ट हुआ। धमाके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हमले की जिम्मेदारी उग्रवादी संगठन उल्फा ने ली है, जिसका सरगना परेश बारुवाह है।
गुवाहाटी के कमिश्नर ऑफ पुलिस, दीपक कुमार ने बताया है कि धमाका करीब आठ बजे हुआ, जिसमें 12 लोग घायल हुए। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की निंदा की है।
Assam: Six people injured in explosion outside a mall on Zoo road in Guwahati, area cordoned off, police present at the spot; injured persons referred to Guwahati Medical College Hospital pic.twitter.com/PotXVWsVFh
— ANI (@ANI) May 15, 2019
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उल्फा के उग्रवादियों ने पेट्रोलिंग कर रही सुरक्षाबलों की टीम को निशाना बनाकर ये ग्रेनेड हमला किया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
Aditi Singh attacked: भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह, भाई अवधेश समेत 13 पर मुकदमा दर्ज