क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

असम: भाजपा के सांसद ने गांधी और नेहरु की तुलना 'कूड़े' से की, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

गुवाहाटी। कांग्रेस की असम इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद कामाख्य प्रसाद तासा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि कामाख्या ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तुलना कूड़े से की है। पार्टी ने कहा कि असम की जोराहट सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले कामाख्या को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तारी जानी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (21 अक्टूबर) को एक रैली के दौरान कामाख्या ने कहा कथित तौर पर कहा कि कि कांग्रेस ने बिना दीनदयाल उपाध्याय की विचारधाराओं को जनता का दिमाग कूड़े के समान गांधी और नेहरु से बदल दिया। इस रैली में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल थे। कांग्रेस ने गुवाहाटी में कामाख्या के पुतले भी जलाए और मांग की कि उन्हें संसद से हटाया जाए।

असम: भाजपा के सांसद ने गांधी और नेहरु की तुलनी 'कूड़े' से की

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि यह ना सिर्फ हमारे देश का, आजादी के आंदोलन का और संविधान का अपमान है बल्कि एक गंभीर अपमान है। कोई भी समझदार व्यक्ति इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी नहीं कर सकता। असम से ही कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई और सुष्मिता देव ने भी कामाख्या की टिप्पणी की निंदा की।

गौरव गोगोई ने ट्विटर पर लिखा है कि भाजपा सांसद कामाख्या की ओर से की गई टिप्पणी निंदनीय है, इसके लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। सांसद सुष्मिता देव ने दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी बताते हुए कहा कि 2014 के चुनावों ने ना सिर्फ पूर्ण बहुमत की सरकार दी बल्कि ऐसे सांसद भी दिए हैं।

English summary
Assam bjp MP Kamakhya Prasad Tasa allegedly calls Gandhi and Nehru ‘garbage’.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X