क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बाढ़ से असम और बिहार में स्थिति भयावह, कुल 37 लाख लोग हुए हैं प्रभावित

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। असम और बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से यहां करीब 37 लाख की आबादी प्रभावित है। खबर है कि इसके कारण असम में तीन और लोगों की मौत हो गई है। बात अगर सिर्फ असम की करें तो यहां के 33 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बारपेटा, कोकराझार और मोरिगांव से मौत के मामले सामने आए हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में इस साल 122 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

India Flood: Assam और Bihar में Flood से स्थिति भयावह, करीब 37 लाख लोग प्रभावित | वनइंडिया हिंदी
बाढ़ से असम और बिहार में स्थिति भयावह, कुल 37 लाख लोग हुए हैं प्रभावित

बिहार में करीब दस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंडक नदी का तटबंध तीन स्थानों पर टूट जाने से कई इलाके डूब गए। हालांकि किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 74 प्रखंडों की 529 पंचायतों में 9.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया बाढ़ से प्रभावित हैं।

उधर अरूणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से कई जिलों का संपर्क कट गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। बारिश के बीच भूस्खलन से पश्चिम सियांग जिले में संपर्क कट गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात की और राज्य के प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन से असम, बिहार और उत्तरप्रदेश के बाढ़ और कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए रेड क्रॉस की राहत सामग्री ले जा रहे नौ ट्रकों को रवाना किया।

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में 26-28 जुलाई के बीच और पंजाब तथा हरियाणा में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है।

दिल्ली: लोधी एस्टेट में फायरिंग, CRPF के सब-इंस्पेक्टर ने सीनियर को मारी गोली, फिर सुसाइडदिल्ली: लोधी एस्टेट में फायरिंग, CRPF के सब-इंस्पेक्टर ने सीनियर को मारी गोली, फिर सुसाइड

Comments
English summary
Flood fury in Assam, Bihar; nearly 37 lakh affected in total.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X