Assam Election Results 2026: असम में BJP की आंधी में उखड़ गया पंजा! EC पर क्यों भड़के गौरव गोगोई?

Assam Assembly Election Results 2026: देश में आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राज्य की अगली तस्वीर लगभग साफ कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA ने जादुई आंकड़े को पार करते हुए जबरदस्त बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 64 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता होती है।

Congress MP Gaurav Gogoi

रुझानों में NDA की 'हैट्रिक' की आहट

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में बीजेपी अकेले 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सहयोगी दलों के साथ यह आंकड़ा बहुमत के पार जा चुका है। दूसरी ओर, कांग्रेस फिलहाल 18 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अन्य दलों में BOPF 8, AGP 7 और ASMJTYP 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल

नतीजों के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, 'हम सकारात्मक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और हर राउंड की गिनती पर नजर रख रहे हैं।' हमने पूरे राज्य में ऑब्जर्वर तैनात किए हैं ताकि प्रशासन की किसी भी कमी की सूचना तुरंत मिल सके।'

गोगोई ने आरोप लगाया कि वोटिंग के बाद अनयूज्ड EVM को बिना लॉक किए कमरों में रखा गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके उम्मीदवारों के साथ मारपीट हुई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। गोगोई ने सीधे तौर पर कहा कि कई अधिकारी बीजेपी सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे और चुनाव आयोग का ऐसा रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+