Assam Chunav: 'मैं संस्था बन गया हूं', नॉमिनेशन भरते ही CM हिमंता का बड़ा बयान, असम चुनाव में गरमाई सियासत

Assam Chunav 2026 Jalukbari Candidate: असम विधानसभा चुनाव 2026 में सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने जालुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। यह उनका इस सीट से लगातार छठा चुनाव है, जबकि कुल मिलाकर वे सातवीं बार चुनावी मैदान में हैं। नामांकन से पहले उन्होंने जोरदार रोड शो किया, जिसमें उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और बेटे नंदिल बिस्वा सरमा भी साथ नजर आए।

गुवाहाटी में हुए इस रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा। नामांकन के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने भरोसा जताया कि उन्हें न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे असम से समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।

Himanta Biswa Sarma Jalukbari

CM हिमंता बोले- 'कांग्रेस ने मुझे संस्था बना दिया'

नामांकन के बाद उनका बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें एक "संस्था" मानती है, तो यह उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा, "अगर कोई आपको तारीफ देता है, तो उसका धन्यवाद करना चाहिए। कांग्रेस ने मुझे एक संस्था बना दिया है, तो मेरे लिए ये एक खुशी की बात है।''उन्होंने यह भी दावा किया कि शुक्रवार (20 मार्च) शाम तक कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, जिससे सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

सीएम सरमा ने अपने एजेंडे को भी साफ किया। उन्होंने कहा कि उनका मिशन हिंदू समाज को एकजुट करना और असम की पहचान को सुरक्षित रखना है। साथ ही राज्य में तेजी से विकास को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को "अपना प्राकृतिक घर" यानी बीजेपी में आना चाहिए।

बीजेपी की रणनीति और उम्मीदवार (BJP Candidate Strategy)

Bharatiya Janata Party ने असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि पार्टी ने कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा जैसे नेताओं को भी टिकट दिया है। इससे साफ है कि बीजेपी इस बार हर मोर्चे पर मजबूत रणनीति के साथ उतर रही है।

दूसरी तरफ विपक्ष भी एकजुट होने की कोशिश में है। कांग्रेस ने रायजोर दल के साथ गठबंधन कर लिया है। इसके तहत कांग्रेस 11 सीटें छोड़ रही है और दो सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा।

इस गठबंधन में अब असम जातीय परिषद (AJP), CPI(M), ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) और CPI(ML) भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अपनी 87 सीटों की पूरी सूची जारी कर दी है।

BPF ने भी खोले पत्ते (BPF Candidate List)

एनडीए की सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने भी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इन उम्मीदवारों में पार्टी के एकमात्र मंत्री और पार्टी प्रमुख की पत्नी का नाम भी शामिल है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

असम चुनाव 2026 में मुकाबला अब और ज्यादा रोचक होता जा रहा है। एक तरफ हिमंत बिस्वा सरमा अपनी मजबूत पकड़ के साथ मैदान में हैं, तो दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन उन्हें चुनौती देने के लिए एकजुट हो रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या "संस्था" वाला बयान चुनावी मैदान में असर दिखाता है या फिर जनता कोई नया फैसला सुनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+