Earthquake: असम समेत पूर्वोत्तर में भूकंप का बड़ा झटका, 6.4 थी तीव्रता, CM ने की ये अपील
गोवाहटी, 28 अप्रैल। बुधवार सुबह असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये भूकंप सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर आया है, जिसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप के केंद्र का पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि लोगों ने भूकंप के झटकों को काफी देर तक महसूस किया । लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे, कई इमारतों में दरारें पड़ गई हैं। मालूम हो कि लोग कोरोना वायरस के इस आक्रमण से पहले से ही घबराएं हुए हैं तो वहीं भूकंप के इस झटके ने लोगों को और भयभीत कर दिया है।

Recommended Video
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने Tweet किया है कि 'असम में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया है, मैं हर किसी के कुशल मंगल होने की कामना करता हूं, साथ ही लोगों से अपील करता हूं कि वो पूरी तरह से अलर्ट रहें, मैं अन्य जिलों से भी अपडेट ले रहा हूं।'

बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रोहतक में कल शाम 7 बज कर 10 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3 दर्ज की गई थी। हालांकि यहां भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।
भूकंप आने पर क्या क्या करें
- घर के अंदर और बाहर सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें।
- यदि भूकंप आये, तो आप सीधे उसी स्थान पर जायें।
- कुछ सुरक्षित स्थान- मजबूत खाने की मेज, बिस्तर के नीचे।
- किसी भीतरी दीवार के साथ।
- उस जगह से दूर रहें जहां खिड़की, शीशे, तस्वीरों से कांच गिरकर टूट सकता हो या जहां किताबों के भारी शेल्फ अथवा भारी फर्नीचर नीचे गिर सकता हो।

- खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
- आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को जरूर अपने मोबाइल में सेव रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, पुलिस के टेलीफोन नंबर)।
- परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।












Click it and Unblock the Notifications