RTI से मांगी जानकारी तो अफसर ही पूछने लगे फाइल नंबर
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में आरटीआई यानि सूचना के अधिकार के तहत एक शख्स ने कुछ जानकारी के लिए आवेदन किया। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में गैर सरकारी आधिकारी अधिकारियों की नियुक्ति के बार में जानकारी के लिए फाइल नंबर की तारीख की डीटेल दें। बता दें कि ये जवाब भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अजय दूबे को सरकार की ओर से भेजा गया है।

दरअसल दूबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय में गैर सरकारी पदों पर नियुक्तियों का विवरण आरटीआई के तहत मांगा था। जिसके बदले में उन्हें ये असामान्य जवाब मिला। राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने ये जवाब हिंदी में दिया। जवाब में कहा गया कि- जिसकी जानकारी आप मांग रहे हैं उस आवेदन में किसी विशिष्ट व्यक्ति, फाइल संख्या या का तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में हमें इसकी सूचना प्रदान करने में कठिनाई हो रही है।
बता दें कि राजेंद्र मिगलानी को कॉन्ट्रैक्ट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का सलाहकार जबकि संजय कुमार श्रीवास्तव को विशेष कर्तव्य अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इसको लेकर ही दूबे ने जानकारी के लिए आवेदन किया था।
यह भी पढ़ें- 15 दिनों में राजनीतिक पार्टियों को मिला 8000 करोड़ रुपए का चंदा












Click it and Unblock the Notifications