दिल्ली ट्रैफिक: आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम, जानिए क्यों और कब तक रहेगा बंद

Delhi traffic jam: आश्रम फ्लाईओवर बंद होने की वजह से नोएडा और पूर्वी दिल्ली सेमत आश्रम फ्लाईओवर में और उसके आसपास भारी ट्रैफिक जाम देखा गया है। ये जाम पीक ऑवर में देखा गया।

delhi traffic police ashram flyover

Delhi traffic updates Ashram flyover closure: दिल्ली में 1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से दिल्ली और नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। खासकर साउथ दिल्ली से गुजरने वाले यात्रियों को एक जनवरी से ही लंबा ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है। आश्रम फ्लाईओवर से डीएनडी फ्लाईवे पर 02 जनवरी से काम शुरू हो गया है। आश्रम फ्लाईओवर रोड को आश्रम फ्लाईओवर और नई दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईओवर के बीच एक कनेक्टिंग रोड के निर्माण की वजह से बंद किया गया है। इस फ्लाईओवर के पूरा हो जाने के बाद, नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से साउथ दिल्ली आने वाले लोगों को बोझिल ट्रैफिक जाम से छुट्टी मिल जाएगी।

आज इन जगहों पर दिखा भारी ट्रैफिक

आज इन जगहों पर दिखा भारी ट्रैफिक

गुरुवार की सुबह (05 जनवरी) रियल टाइम में एम्स से लोधी रोड की ओर सुबह 7.13 बजे ट्रैफिक जाम दिखा। सुबह सवा सात बजे चिराग दिल्ली से रिंग रोड तक ट्रैफिक ज्यादा रहा। सुबह 7.30 बजे मूलचंद से कैपिटन गौर मार्ग रोड तक ट्रैफिक जाम देखा गया, जो सुबह 8 बजे और भी ज्यादा बढ़ गया।

1 जनवरी से बंद हुआ आश्रम फ्लाईओवर, इन रूटों पर हो रहा ट्रैफिक

1 जनवरी से बंद हुआ आश्रम फ्लाईओवर, इन रूटों पर हो रहा ट्रैफिक

आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य की वजह से 01 जनवरी को बंद कर दिया गया था। 2 जनवरी से उसर काम शुरू है। आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात पर असर पड़ा है। क्योंकि आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को नोएडा और गाजियाबाद को कनेक्ट करता है। पूर्वी दिल्ली के इलाकों, नोएडा और गाजियाबाद से एम्स, सफदरजंग अस्पताल, अपोलो अस्पताल और अन्य चिकित्सा सुविधाओं की ओर जाने वाले लोगों को भी इसकी वजह से मामूली ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

सराय काले खां से मूलचंद तक रिंग रोड पर भारी ट्रैफिक जाम के लिए आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से लग रहा है। दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास सराय काले खां और आश्रम रिंग रोड की ओर बुधवार शाम को भारी ट्रैफिक जाम देखा गया था

जानिए कब तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर?

जानिए कब तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर?

आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का काम चल रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य की वजह से आश्रम फ्लाईओवर डेढ़ महीने तक बंद रहेगा। 1.5 किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को उत्तर प्रदेश में नोएडा से जोड़ता है। आश्रम चौक साउथ और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच भी एक अहम लिंक है। आश्रम फ्लाईओवर जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को भी जोड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+