Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बस आने वाले हैं अशोक खेमका, दुर्गा शक्ति के अच्छे दिन

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) लंबे समय तक हरिय़ाणा में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार से प्रताड़ित किए जाते रहे आईएएस अफसर अशोक खेमका और उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार की मारी आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जल्दी दी केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय में पहुंच सकते हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि खेमका को केन्द्र सरकार के किसी अहम विभाग में जगह मिल सकती है। अब हरिय़ाणा में भी सरकार के बदलने से उनकी तकलीफें दूर हो ही जातीं।

दुर्गा को कृषि मंत्रालय

जहां तक दुर्गा शक्ति नागपाल का सवाल है तो उन्हें कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का ओएसडी बनाए जाने की चर्चा है। उनके नाम पर प्रधानमंत्री कार्यालय( पीएमओ) ने मोहर लगा दी है।

जानकारों का कहना है कि अब उन ईमानदारों को सम्मानजनक पोस्टिंग मिलेंगी जिन्हें विभिन्न कारणों के चलते यूपीए सरकार के दौर में तमाम दिक्कतों को झेलना पड़ा। वह चाहे ट्रांसफर के रूप में हों या फिर सस्पेंशन के रूप में।

खेमका ने सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा के कथित भूमि घोटालों को उजाकर करने की हिम्मत दिखाई थी। दुर्गा शक्ति नागपाल उस वक्त सुखियों मे आई थी जब नोएडा में एसडीएम के रूप में उन्होंने विवादित ढांचे को गिराने का आदेश दिया था। जिसके बाद अखिलेश यूपी सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+