युवाओं के लिए नेहरू के बारे में जानना जरूरी, लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गुमराह कर रहीं: अशोक गहलोत

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के युवाओं के लिए यह जवाहर लाल नेहरू को जानना बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ ताकतें लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती हैं और वह युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से गुमराह कर रही हैं। गहलोत ने कहा कि दुर्भाग्यवश हमारे देश में ऐसे लोग हैं जो पंडित नेहरू के बारे में नहीं जानते हैं। पंडित नेहरू ऐसा व्यक्तित्व हैं जिन्हें मिटाने की कोशिश करने वाले खुद मिट जाएंगे। पंडित नेहरू का काम और उनका व्यक्तित्व हमेशा अमर रहेगा।

ashok gehlot

पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार इस तरह से काम करेगी का आने वाली पीढ़ी इतिहास को सही परिपेक्ष्य में समझ सके और उसे आत्मसात कर सके। अगर आप गलत इतिहास जानेंगे तो आपको नहीं पता है कि 25 वर्ष के बाद देश की तस्वीर कैसी होगी। गहलोत ने कहा कि जो ताकतें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती हैं वह युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए गुमराह कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गुमराह करना बहुत बड़ा अपराध है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि अब से आप देखेंगे कि माहौल बदलेगा और आने वाली पीढ़ियां यह जान पाएंगी कि वास्तव में पंडित नेहरू क्या व्यक्तित्व थे।

एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस जानती हैं कि अगर वह पंडित नेहरू पर हमला करेंगे तो यह देश में कांग्रेस की विरासत पर हमला होगा। उन्होंने कहा कि नेहरू महान व्यक्तित्व थे। आज हर जगह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, पंडित नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 10 साल जेल में रहे। उन्होंने देश को आजादी दिलाई और देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने देश पर 17 वर्ष तक शासन किया। बता दें कि पंडित नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+