अशोक गहलोत: डाउन टू अर्थ और जादूगर के बेटे राजस्थान के नए सीएम, पढ़ें पूरा प्रोफाइल
Recommended Video
जयपुर। राजस्थान की सियासी जंग को कांग्रेस ने फतह कर लिया है। मुख्यमंत्री के नाम पर लंबी बैठकों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट पर भारी पड़े। एक बार फिर जब राज्य में कांग्रेस आलाकमान के समक्ष 2008 जैसी स्थिति खड़ी हो गई, तब पार्टी ने अपने जादूगर पर ही भरोसा जताया है जो सबको साथ लेकर चल सके। राजस्थान में 'राजनीति का जादूगर' माने जाने वाले गहलोत ने 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत के जादुई आंकड़े के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई है। आईए जानते हैं अशोक गहलोत के बारे में सबकुछ...
जोधाणा के गहलोत
अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्थान में हुआ। स्व. लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर जन्में अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की हैं। गहलोत का विवाह 27 नवम्बर, 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं। गहलोत पेशे से वकील हैं।
पिता जादूगर थे लेकिन अशोक गहलोत का जादू राजनीति में चला
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिता जादूगर थे। अशोक गहलोत ने भी इस पेशे में हाथ आजमाए, लेकिन उनका जादू चला राजनीति के मंच पर। इसे जादू से कम नहीं कह सकते कि राजस्थान जैसे प्रदेश में जहां की राजनीति लगातार क्षत्रियों, जाटों और ब्राह्मणों के प्रभाव में रही हो, वहां जाति से माली और खानदानी पेशे से जादूगर के बेटे ने अपने आपको कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित कर लिया। वो 1998 में ऐसे समय पहली बार मुख्यमंत्री बने, जब प्रदेश में ताकतवर जाट और प्रभावशाली ब्राह्मण नेताओं का बोलबाला था।
गाड़ी में रखकर चलते हैं पारले-जी बिस्किट, कड़क चाय के हैं शौकीन
अशोक गहलोत को लो प्रोफाइल रहना पसंद है। यहां तक की उनकी टीम में काम करने वाले अफसर भी सीधे सादे रहते हैं। आपको शायद यकीन न हो कि अशोक गहलोत अपनी गाड़ी में पारले-जी बिस्किट रखकर चलते हैं और रोड़ साइड कड़क चाय पीने के शौकीन हैं। अपनी छवि को लेकर वो इतने सजग रहते हैं कि उनके बेटे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य होने के लिए तब तक इंतजार करना पड़ा, जब तक उन्हें गहलोत के धुर विरोधी सीपी जोशी ने नामांकित नहीं किया।
इंदिरा गांधी की पड़ी थी नजर, संजय ने दिलाई पहचान
अशोक गहलोत को 70 के दशक में कांग्रेस में शामिल होने का मौका मिला था, जब पू्र्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय पार्टी में संजय गांधी की चलती थी। जब संजय गांधी के करीबियों ने उन्हें अशोक गहलोत के बारे में बताया तो उन्होंने गहलोत को राजस्थान में पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया। गहलोत को शुरुआती दिनों में संजय गांधी की मंडली के लोग 'गिली बिली' कहकर संबोधित करते थे। कुछ लोगों का मानना है कि अशोक गहलोत पर सबसे पहले स्वयं इंदिरा गांधी की नजर पड़ी थी। जब पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में विद्रोह के बाद पूर्वोत्तर में शरणार्थी संकट खड़ा हो गया था। गहलोत की उम्र उस वक्त 20 साल थी, और इंदिरा ने उन्हें राजनीति में आने का न्योता दिया। जिसके बाद गहलोत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इंदौर सम्मेलन में हिस्सा लिया और यहीं उनकी मुलाकात संजय गांधी से हुई।
किसी भी गलती को आसानी से नहीं भूलते गहलोत
गहलोत की ये भंगिमाएं उनके विरोधियों को जरा भी राहत नहीं देतीं। गहलोत ने दस साल पहले कहा था, 'हर गलती की एक कीमत होती है'। उनके विरोधियों ने यह कीमत खूब अदा की है। वो किसी भी विरोधी की गलती को आसानी से नहीं भूलते, भले ही वह पार्टी के भीतर हो या फिर बाहर।
राजनीति में मास लीडर के तौर पर सबसे उपर हैं अशोक गहलोत
वर्तमान में राजस्थान की राजनीति में मास लीडर के तौर पर यदि किसी का नाम सबसे ऊपर होगा तो वो अशोक गहलोत ही होंगे। राजनीतिक रूप से अल्पसंख्यक और कमजोर जाति से आने वाले गहलोत ने अपने कार्यकाल में राजस्थान में ऐसा जादू चलाया जिसकी काट अभी किसी के पास नहीं है। गहलोत का राजनीतिक कौशल ही था कि 1998 में मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार परसराम मदेरणा को पीछे छोड़ते हुए वे सत्ता के शिखर पर पहुंचे।
अशोक गहलोत की राजनीतिक पृष्ठभूमि
विद्यार्थी
जीवन
से
ही
राजनीति
और
समाजसेवा
में
सक्रिय
रहे
गहलोत
7वीं
लोकसभा
(1980-84)
के
लिए
वर्ष
1980
में
पहली
बार
जोधपुर
संसदीय
क्षेत्र
से
निर्वाचित
हुए।
उन्होंने
जोधपुर
संसदीय
क्षेत्र
का
8वीं
लोकसभा
(1984-1989),
10वीं
लोकसभा
(1991-96),
11वीं
लोकसभा
(1996-98)
तथा
12वीं
लोकसभा
(1998-1999)
में
प्रतिनिधित्व
किया।
सरदारपुरा
(जोधपुर)
विधानसभा
क्षेत्र
से
निर्वाचित
होने
के
बाद
गहलोत
फरवरी,
1999
में
11वीं
राजस्थान
विधानसभा
के
सदस्य
बने।
गहलोत
पुन:
इसी
विधानसभा
क्षेत्र
से
12वीं
(2003)
और
13वीं
(2008)
राजस्थान
विधानसभा
के
लिए
पुन:
निर्वाचित
हुए।
तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे गहलोत
उन्होंने
इन्दिरा
गांधी,
राजीव
गांधी
तथा
पीवी
नरसिम्हा
राव
के
मंत्रिमण्डल
में
केन्द्रीय
मंत्री
के
रूप
में
कार्य
किया।
वे
तीन
बार
केन्द्रीय
मंत्री
बने।
जब
इन्दिरा
गांधी
भारत
की
प्रधानमंत्री
थीं
उस
समय
अशोक
गहलोत
2
सितम्बर,
1982
से
7
फरवरी
1984
की
अवधि
में
श्रीमती
इन्दिरा
गांधी
के
मंत्रीमण्डल
में
पर्यटन
और
नागरिक
उड्डयन
उपमंत्री
रहे।
इसके
बाद
गहलोत
खेल
उपमंत्री
बनें।
उन्होंने
7
फरवरी
1984
से
31
अक्टूबर
1984
की
अवधि
में
खेल
मंत्रालय
में
कार्य
किया
तथा
पुन:
12
नवम्बर,
1984
से
31
दिसम्बर,
1984
की
अवधि
में
इसी
मंत्रालय
में
कार्य
किया।
उनकी
इस
कार्यशैली
को
देखते
हुए
उन्हें
केन्द्र
सरकार
में
राज्य
मंत्री
बनाया
गया।
31
दिसम्बर,
1984
से
26
सितम्बर,
1985
की
अवधि
में
गहलोत
ने
केन्द्रीय
पर्यटन
और
नागरिक
उड्डयन
राज्य
मंत्री
के
रूप
में
कार्य
किया।
इसके
बाद
उन्हें
केन्द्रीय
कपड़ा
राज्य
मंत्री
बनाया
गया।
यह
मंत्रालय
पूर्व
प्रधानमंत्री
के
पास
था
तथा
गहलोत
को
इसका
स्वतंत्र
प्रभार
दिया
गया।
गहलोत
इस
मंत्रालय
के
21
जून
1991
से
18
जनवरी
1993
तक
मंत्री
रहे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने का सिलसिला
जोधपुर के सरदारपुरा सीट से जीतकर आने वाले और राजस्थान कांग्रेस में कद्दावर नेता गहलोत पर हाईकमान ने शनिवार को मुहर लगा दी है। अशोक गहलोत राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने गए हैं। इससे पहले वे 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक राज्य की कमान संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों के अलावा अभूतपूर्व सूखा प्रबन्धन, विद्युत उत्पादन, संसाधनों का विकास, रोजगार सृजन, औद्योगिक और पर्यटन विकास, कुशल वित्तीय प्रबन्धन और सुशासन के लिए जाना जाता है।
मुख्यमंत्री
के
रूप
में
गहलोत
के
पहले
कार्यकाल
के
दौरान
राजस्थान
में
इस
सदी
का
भयंकार
अकाल
पड़ा।
उन्होंने
अत्यन्त
ही
प्रभावी
और
कुशल
ढ़ंग
से
अकाल
प्रबन्धन
का
कार्य
किया।
उस
समय
अकाल
प्रभावित
लोगों
के
पास
इतना
अनाज
पहुंचाया
गया
था
जितना
अनाज
ये
लोग
शायद
अपनी
फसलों
से
भी
प्राप्त
नहीं
कर
सकते
थे।
प्रतिपक्ष
भी
खाद्यान्न
और
चारे
की
अनुपलब्धता
के
सम्बन्ध
में
सरकार
की
तरफ
अंगुली
तक
नहीं
उठा
सके,
क्योंकि
गहलोत
ने
व्यक्तिगत
रूप
से
अकाल
राहत
कार्यों
की
मॉनिटरिंग
की
थी।
गहलोत
को
गरीब
की
पीड़ा
और
उसके
दु:ख
दर्द
की
अनुभूति
करने
वाले
राजनेता
के
रूप
में
जाना
जाता
है।
उन्होंने
'पानी
बचाओ,
बिजली
बचाओ,
सबको
पढ़ाओ'
का
नारा
दिया
जिसे
राज्य
की
जनता
ने
पूर्ण
मनोयोग
से
अंगीकार
किया।
अशोक
गहलोत
को
13
दिसम्बर,
2008
को
दूसरी
बार
राजस्थान
के
मुख्यमंत्री
पद
की
शपथ
दिलाई
गई।
8
दिसम्बर,
2013
के
चुनावी
नतीजों
के
बाद
उन्होंने
अपने
पद
से
इस्तीफा
के
दिया।