प्रदेश की हर नदी में होगा अटल की अस्थियों का विर्सजन: CM योगी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विर्सजन उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र से उनका गहरा लगाव था। अस्थि विसर्जन के जरिए जनता को भी उनकी अन्तिम यात्रा से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा।

 Atal Bihari Vajpayee

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आगरा में यमुना व चम्बल, इलाहाबाद में गंगा, यमुना व टोन्स (तम्सा), वाराणसी में गंगा, गोमती व वरूणा, लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो व आमी, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा, अम्बेडकर नगर में घाघरा व टोन्स (तम्सा), अमेठी में सई व गोमती, अमरोहा में गंगा व सोत, औरैया में यमुना व सिंद्धु, आजमगढ़ में घाघरा व टोन्स (तम्सा), बदायूं में गंगा, रामगंगा व सोत, बागपत में यमुना, हिण्डन व काली नदी, बहराइच में सरयू, घाघरा, करनाली व सूहेली, बलिया में गंगा, घाघरा, गण्डक व टोन्स (तम्सा), बांदा में केन व यमुना, बाराबंकी में घाघरा व गोमती, बरेली में रामगंगा व अरिल, बस्ती में घाघरा, कूआनो व मनोरमा, बिजनौर में गंगा व रामगंगा, बुलन्दशहर व चन्दौली में गंगा, चित्रकूट में यमुना, देवरिया में गण्डक, घाघरा व राप्ती, एटा में इसान और इटावा में चम्बल व यमुना नदी में अटल जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

 Atal Bihari Vajpayee

फैजाबाद में घाघरा व टोन्स (तम्सा), फर्रूखाबाद में गंगा व रामगंगा, फतेहपुर में यमुना व गंगा, फिरोजाबाद में यमुना, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में यमुना व हिण्डन, गाजीपुर में गंगा व गोमती, गोण्डा में घाघरा व कूआनो, हमीरपुर में यमुना, धसान व केन, हापुड़ में गंगा, हरदोई में रामगंगा व सई, हाथरस में करबन व संगर, जालौन में यमुना, सिंद्धु व बेतवा, जौनपुर में सई व गोमती, झांसी में धसान व बेतवा, कन्नौज में गंगा, कौशाम्बी में गंगा व यमुना, कुशीनगर में गण्डक व बूढ़ी गण्डक, लखीमपुर खीरी में शारदा, गोमती व सूहेली और ललितपुर में बेतवा, धसान, जामनी व शहजाद नदी में अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।

महराजगंज में गण्डक, छोटी गण्डक, राप्ती व रोहिन, महोबा में धसान, मैनपुरी में इसान व अरिन्द, मथुरा में यमुना व करवन, मऊ में घाघरा व टोन्स (तम्सा), मेरठ में गंगा व हिण्डन, मीरजापुर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा, मुजफ्फरनगर में गंगा, हिण्डन व काली नदी, पीलीभीत में शारदा, गोमती, व देवहा (गर्रा), प्रतापगढ़ में सई व गंगा, रायबेरली में सई, गंगा व बकूलाही, रामपुर में रामगंगा, सहारनपुर में यमुना, हिण्डन व काली नदी, सम्भल में गंगा व अरिल, संतकबीर नगर में घाघरा, राप्ती व कूआनो, संतरविदास नगर में गंगा व वरुणा, शाहजहांपुर में रामगंगा, गोमती व गर्रा, शामली में यमुना, श्रावस्ती में राप्ती, सिद्धार्थनगर में राप्ती, कून्हरा, घोघी व वान गंगा, सीतापुर में गोमती, घाघरा व शारदा, सोनभद्र में सोन, रेहन्द व कान्हा, सुल्तानपुर में गोमती एवं उन्नाव में गंगा व सई नदी में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+