वैक्‍सीनेशन का वीडियो शेयर करने वाले एक्‍टर्स पर भड़की आशा नेगी, बोलीं ओवरएक्टिंग मत करो

सिलेब्स के वैक्सीनेशन पोस्ट पर भड़कीं

मुंबई, 11 मई: कोरोना वायरस से बचने के लिए देश भर में वैक्‍सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी वैक्‍सीन लगवा चुके हैं। अधिकांश एक्‍टर एक्‍ट्रेस ने वैक्‍सीन लगवाने के बाद वैक्‍सीनेशन का अपना वीडियो और फोटो शोसल मीडिया पर शेयर करते हुए अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। वैक्‍सीन लगवाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करना एक्‍ट्रेस आशा नेगी को बिलकुल नहीं पसंद आ रहा है। आशा नेगी ने गुस्‍से में आकर इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखी है और ऐसे सेलिब्रेटीज की जमकर क्‍लास लगाई है।

asha

आशा नेगी ने जो इंस्टाग्राम पर इसको लेकर पोस्‍ट लिखी है वो सोशल मीडिया पर टीकाकरण वीडियो पोस्ट करने वाले अभिनेताओं पर कटाक्ष है। बता दें सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान की घोषणा करने के बाद कई हस्तियों ने शॉट लेते हुए वीडियो और खुद की तस्वीरें पोस्ट किया और इनमें से ज्यादातर सेलेब्स ने सभी से वैक्‍सीन लगवाने का आग्रह किया है। हालाँकि, आशा नेगी उन लोगों से नाराज़ हैं जो उनके वीडियो में ओवरबोर्ड गए थे।

आशा नेगी ने लिखी ये पोस्‍ट किया कटाक्ष

आशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर उन सभी अभिनेताओं के लिए लिखा जो अपने टीकाकरण वीडियो अपलोड कर रहे हैं । आशा नेगी ने लिखा यार अवेयरनेस तो ठीक है लेकिन प्लीज़ इतनी ओवरएक्टिंग मत किया करो, अब ये बहुत कष्टप्रद हो गया है।

फैन ने पूछा- क्या आप अंकिता लोखंडे पर इशारा कर रही
आशा नेगी की इस पोस्‍ट पर उनकी दोस्‍त अनीता हसनंदानी, अंकिता भार्गव, रोहन शाह, राहुल शर्मा जैसी कई हस्तियों ने हंसी के ठहाके लगाए। एक फैन ने लिखा, "Mention pls..who that" जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, "वीडियो ग्राफर साथ लाते हो या वहीं पर रहता है।" एक इंस्टाग्राम यूजर यह जानने के लिए उत्सुक था कि क्या आप अंकिता लोखंडे पर इशारा कर रही थी, जिसने हाल ही में खुद को कोविड -19 वैक्सीन का पहला शॉट लगवाने का वीडियो पोस्ट किया था। अंकिता लोखंडे ने कोविड -19 वैक्सीन का पहला शॉट लेते हुए का वीडियो साझा किया। वीडियो में वह इनजेक्‍शन से डरती हुई दिखाई दे रही है।

48 की उम्र में भी कश्मीरा शाह ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+