Audio Tape- आसाराम बोले काम होने से पहले 50 टका, काम के बाद 50 टका
लखनऊ। आसाराम प्रकरण में नया ऑडियो टेप सामने आने से एक बार फिर इस मामले में सनसनी मच गयी है। शाहजहांपुर पुलिस को दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने एक ऑडियो टेप सौंपा है जिसमें आसाराम को कथित तौर पर धमकी देते सुना जा सकता है।
इस ऑडियो टेप में आसाराम जोधपुर बलात्कार कांड के गवाह कृपाल सिंह को साफ-साफ धमकी देते हुए सुना जा सकता है। आसाराम टेप में कृपाल सिंह को पैसे लेकर चुप रहने के लिए कह रहे हैं। इस ऑडियो में आसाराम ने कृपाल सिंह को 50 टका काम से पहले और 50 टका काम के बाद देने की बात कही थी।
गौरतलब है कि कृपाल सिंह पर 10 जुलाई को शाहजहांपुर में हमला किया गया था जिसके बाद उनकी बरेली अस्पताल में मौत हो गयी थी। वहीं पीड़िता के पिता का दावा है कि यह ऑडियो क्लिपिंग कृपाल सिंह ने ही उन्हें दी थी।
तस्वीरों में देखें नारायण साईं के कुकुर्म जिससे लोग उन्हें कहते हैं पापी
पीड़िता के पिता का दावा है कि यह ऑडियो क्लिप दो महीने पहले जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान कृपाल सिंह ने उन्हें दी थी। पुलिस इस ऑडियो टेप की जांच में जुटी है कि क्या इस टेप मे वास्तव में आसाराम की ही आवाज है।













Click it and Unblock the Notifications