जोधपुर जेल में अब आसाराम की नई पहचान होगी कैदी नंबर 130
नई दिल्ली। नाबालिग से रेप का दोषी पाए जाने पर आसाराम को जोधपुर की विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उसकी सहयोगी शिल्पी और शरतचंद्र को 20-20 साल की सजा सुनाई है। आसाराम इस मामले में करीब साढ़े चार साल से जोधपुर जेल में हैं लेकिन अभी तक वो विचाराधीन कैदी था। अब उम्रकैद की सजा के बाद आसाराम को जेल के कपड़े दिए गए हैं और साथ ही उसे कैदी नंबर भी मिल गया है। आसाराम को अब कैदी नंबर 130 के तौर पर जेल में जाना जाएगा। उसको यहां बैरक नंबर में रखा गया है।

दो धाराओं में उम्रकैद
आसाराम को मिली ये सजा जोधपुर कोर्ट ने आसाराम उर्फ आसूमल पुत्र थेवरदास निवासी मुटेरा साबरमती अहमदाबाद, गुजरात को भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (4), 376 (2)F, 506 342, 376 डी, 120 बी और धारा 23 किशोन न्याय के अंतर्गत दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

ये सजा मिली है आसाराम को
आसाराम को मिली सजा का ब्यौरा इस तरह है।
- धारा 376 (2)F (नाबालिग से रेप) के अंतर्गत उम्रकैद की सजा (जिंदा रहने तक जेल में रहना होगा) और एक लाख जुर्माना। जुर्माना ना देने पर सजा एक साल बढ़ जाएगी।
- धारा 376 D के अंतर्गत उम्रकैद की सजा और एक लाख रुपए का जुर्माना।
- धारा 370 (4) के अंतर्गत दस साल के कारावास की सजा, एक लाख रुपए, जुर्माना ना देने पर एक साल सजा बढ़ेगी।
- धारा 342 के अंतर्गत एक साल जेल और एक हजार रुपए जुर्माना, जुर्माना ना देने पर एक माह सजा बढ़ेगी।
- धारा 506 के अंर्तगत एक साल जेल की सजा, 1000 रुपए, जुर्माना ना देने पर एक माह सजा बढ़ेगी।
- धारा 23 किशोन न्याय के अंतर्गत छह माह की कैद की सजा आसाराम को हुई है।

पीड़िता के पिता ने कहा, न्याय हुआ है
आसाराम को दोषी करार दिये जाने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को सजा हुई, इसका उन्हें संतोष है, हमें इंसाफ मिला है। इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि अब वो मर भी जाएं तो उन्हें दुख नहीं होगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications