Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आसाराम के बाद अब उसके बेटे का नंबर, नारायण साईं की आज कोर्ट में पेशी

सूरत। 2013 में नाबालिग रेप केस मामले पर बुधवार आसाराम को दोषी करार दिया गया है। वहीं गुरुवार को आसाराम के बेटे नारायण साईं को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आसाराम की तरह नारायण साईं पर भी कई गंभीर आरोप हैं। सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर रेप का केस किया था, इसी केस में नारायण साईं की आज कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कोर्ट से बुधवार की जगह पेशी गुरुवार को करने की गुहार की थी। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए पेशी की तारीख को एक दिन के लिए बना दिया था।

नारायण साईं सूरत की लाजपोर जेल में करीब 4 साल से बंद

नारायण साईं सूरत की लाजपोर जेल में करीब 4 साल से बंद

नारायण साईं सूरत की लाजपोर जेल में करीब 4 साल से बंद है। सूरत की दो बहनों आसाराम और नारायण साईं पर आरोप लगाए थे। नारायण साईं पर पीड़िता की छोटी बहन ने रेप का आरोप लगाया था। यह केस 10 साल पुराना था। पीड़िता के बयान के बाद और कई सबूतों के आधार पर पुलिस ने नारायण साईं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख का भेष धर रखा था

गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख का भेष धर रखा था

पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद नारायण साईं अंडरग्राउंड हो गया था। एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद नारायण साईं हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख का भेष धर रखा था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए दी थी करोड़ों की रिश्वत

गिरफ्तारी से बचने के लिए दी थी करोड़ों की रिश्वत

यहां तक कि नारायण साईं ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस वालों को 13 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की भी कोशिश की। नारायण साईं से रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस इंस्पेक्टर को बाद में गिरफ्तार भी किया गया। इंस्पेक्टर के पास पांच करोड़ रुपए और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे।

ये भी पढ़ें: जोधपुर जेल में अब आसाराम की नई पहचान होगी कैदी नंबर 130

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+