आसाराम रेप केस में सुनवाई पूरी, 25 अप्रैल को आएगा फैसला
जोधपुर। नाबालिग से रेप के मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद स्वयंभू आसाराम से जुड़े केस में सुनवाई शनिवार को पूरी हो गई है। जोधपुर का एससी/एसटी कोर्ट 25 अप्रैल को इस केस में फैसला सुनाएगा। जोधपुर कोर्ट में दोपहर को आसाराम केस में सुनवाई पूरी हुई। 2013 में आसाराम पर दिल्ली और जोधपुर पुलिस ने नाबालिग से रेप का मामला दर्ज किया था। 31 अगस्त 2013 में आसाराम को गिरफ्तार किया गया था। जोधपुर की रहने वाली पीड़िता ने बताया था कि जोधपुर के आश्रम में उससे रेप किया गया था। लड़की पर 'शैतानी ताकतों' का साया होने की बात कह आसाराम ने उसका इलाज करने के लिए उसे वहां रखा था।

वहीं शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के खिलाफ बलात्कार के मामले में साक्ष्य दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने में विलंब के लिए गुजरात पुलिस को फटकार लगाई है। उच्चम न्यायलय ने पांच हफ्ते के भीतर पूरा करने का निर्देश पुलिस को दिया है अदालत ने राज्य पुलिस से मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में देरी प कहा कि महीनों तक ऐसा नहीं चलता है। न्यायमूर्ति एन वी रमण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने मुकदमे की प्रगति की जानकारी मांगी थी।
गुजरात सरकार की ओर से अतिरिक्त सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पीडि़तों के अपना बयान दर्ज हो चुके हैं और इस मामले में सिर्फ प्रमुख गवाहों का परीक्षण ही शेष है। पीठ ने तुषार मेहता से जानना चाहा कि इन गवाहों से पूछताछ के लिये कितना वक्त चाहिए. मेहता ने जवाब दिया कि यह प्रक्रिया दो तीन महीने में पूरी हो जायेगी। इस पर अदालत ने कहा कि महीने नहीं चल सकता, पांच सप्ताह के भीतर इसे पूरा करिए।












Click it and Unblock the Notifications