लेजर लाइट से अय्याशी के लिये लड़कियां चुनते थे आसाराम

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आसाराम बापू जेल में रहेंगे या उन्‍हें जमानत मिल जायेगी इसका फैसला आ गया है। जोधपुर कोर्ट ने आदेश दिया है कि आसाराम बापू अभी 30 सिंतबर तक जेल में ही रहेंगे। आसाराम बापू के सेवकों को उनका जेल में रहना बिल्‍कुल पसंद नहीं है इसलिये वो पीडि़त लड़की के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अब इस बात में सच्‍चाई कितनी है इसका फैसला तो पुलिस की तफ्तीश के बाद सामने आयेगा मगर इस बीच जो बातें निकल कर सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं। जरा सोचिए कि आध्‍यात्‍म का सफेद लिबास पहले कोई संत सत्‍संग के दौरान लड़कियों पर नजर रखे और मौका मिलते ही उसे उठा कर सीधे अपने हरम में बैठ ले।

सूनकर अजीब जरूर लगेगा मगर ये सच है। आसाराम के पुराने वैद्य और राजदार अमृत प्रजापति ने इस बात का खुलासा किया है कि आसाराम अपने साधकों की मदद से सत्‍संग के दौरान लड़कियों का चुनाव करते थे। इससे भी अजीब और चौकाने वाली बात ये है कि आसाराम को जो लड़की पसंद आ जाती वो उसपर लेजर लाइट चमका कर इशारा करते। बस क्‍या, आसाराम के गुर्गे उस लड़की को उनके ध्‍यान की कुटिया (वो जगह जहां आसाराम लड़कियों संग रंगरलियां किया करते थे) में पहुंचा देते।

ये काम इतने गुप्‍त तरीके से चलता था कि आसाराम और उनके कुछ खास गुर्गों के अलावा किसी को भी पता नहीं चल पाता था। इस पूरे ऑपरेशन में शिल्‍पी आसाराम की खासम-खास थी। अमृत प्रजापति की मानें तो शिल्‍पी शिल्पी को आसाराम की पंसद समझने के लिए लेजर लाइट की जरूरत भी नहीं पड़ती, बल्कि वो सिर्फ उसके हाव-भाव और हरकतों से ही ये भांप लेती थी कि आसाराम किस लड़की के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाना चाहता है। आसाराम बापू के बारे में ऐसे कई खुलासे हुए हैं जिसे जानने के बाद आपके होश पाख्‍ता हो जायेंगे। तो आईए तस्‍वीरों में देखिए आसाराम बापू की करतूतें:

लड़कियां पसंद आते ही लेजर लाइट चमकाते हैं आसाराम

लड़कियां पसंद आते ही लेजर लाइट चमकाते हैं आसाराम

आसाराम के पुराने सेवादार और पेशे से वैद्य अमृत प्रजापति की मानें तो आसाराम सिर्फ इशारों ही इशारों में अपने गुर्गों को सत्संग में पहुंची उन लड़कियों के बारे में बताया करता था, जो उसे पसंद आ जाती थी। और इसके लिए अपनी कुटिया से निकल सत्संग की मंडप तक जाने के दौरान आसाराम कई बार अपने हाथ में रखे एक छोटे लेजर लाइट से रौशनी चमकाया करता था।

आसाराम के साथ सोने के लिये लड़कियों का होता था ब्रेनवॉश

आसाराम के साथ सोने के लिये लड़कियों का होता था ब्रेनवॉश

आसाराम को अगर अपनी स्वागत में खड़ी लड़कियों में से कोई लड़की पसंद आ जाती, तो वो बातचीत के बहाने उस लड़की पर लेजर लाइट से तीन बार रौशनी चमकाते और इसके बाद आसाराम जैसे ही आगे बढ़ते, उनके शातिर साधक उस लड़की को आसाराम के हरम तक पहुंचाने के लिए जुगत लगाना शुरू कर देते। लड़की को समर्पण और गुरु के लिए त्याग करने जैसी बातों के जरिए ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जाती। लड़की जरा भी कमजोर पड़ती, उसे सीधा गुरु की ध्यान की कुटिया यानी आसाराम के हरम तक पहुंचा दिया जाता था।

सत्‍संग के दौरान ही लड़कियां पसंद कर लेते थे आसाराम

सत्‍संग के दौरान ही लड़कियां पसंद कर लेते थे आसाराम

अमृत प्रजापति की मानें तो आसाराम अपने साधकों की मदद से सत्संग के दौरान लड़कियों को चुन लेते थे। प्रजापति की मानें तो सत्‍संग के दौरान आंखों ही आंखों में आसाराम अपने सेवकों को इशारा कर देते थे और जैसे ही लड़की राजी हो जाती आसाराम सत्‍संग समाप्‍त कर अपने ध्‍यान की कुटिया में चले जाते थे।

रात में खूबसूरत लड़कियों से प्राइवेट रूम में मिलते थे आसाराम

रात में खूबसूरत लड़कियों से प्राइवेट रूम में मिलते थे आसाराम

आसाराम बापू की गिरफ्तारी के बाद अब उनके कुकर्मों में भागीदारी निभाने वालों की भी सामत आ गई है। नाबालिग लड़की के यौन उत्‍पीड़न के मामले में अब हर रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जब पुलिस ने आसाराम के खास सेवक शिवा से पूछताछ की गई तो कई ऐसे राज सामने आये जिसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। शिवा ने बताया कि आसाराम रात 8 बजे के बाद खूबसूरत लड़कियों से अकेले में मिलते थे।

शिल्‍पी अय्याशी के लिये आसाराम को सप्‍लाई करती थी लड़कियां

शिल्‍पी अय्याशी के लिये आसाराम को सप्‍लाई करती थी लड़कियां

आसाराम में छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की वार्डन शिल्‍पी नियमित रूप से छात्राओं एवं अन्‍य महिलाओं को आसाराम के पास भेजती थी। सीधे शब्‍दों में कहें तो शिल्‍पी आसाराम को लड़कियां सप्‍लाई करती थी। पुलिसिया छान-बीन में ये बात भी सामने आई है कि खुद शिल्‍पी के कई वर्ष तक आसाराम के साथ संबंध रहे हैं। इतना ही नहीं शिल्‍पी से खुश होकर आसाराम ने उसे गुरुकुल का वॉर्डन बनाया था और उसे बतौर गिफ्ट अहमदाबाद और दिल्ली में फ्लैट दिया था।

आसाराम ने महिला पत्रकार से कहा, आओ मेरी गोद में सो जाओ

आसाराम ने महिला पत्रकार से कहा, आओ मेरी गोद में सो जाओ

एक न्‍यूज चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया है कि आसाराम ने चैनल के एक महिला पत्रकार के साथ जबरदस्‍ती रात बिताना चाहते थे। स्टिंग ऑपरेशन में साफ दिखाया गया है कि आसाराम ने महिला पत्रकार से जिद की थी कि वो उसके गोद में सोए। इतना ही नहीं उस स्टिंग में आसाराम को ये भी बोलते सुना जा सकता है कि मेरे आश्रम में चंबल के लोगों को भी ठिकाना मिलता है और पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाती।

नग्‍न अवस्‍था में आसाराम ने लाइट बंद कर दी फिर चूमने लगे

नग्‍न अवस्‍था में आसाराम ने लाइट बंद कर दी फिर चूमने लगे

16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने लिखित एफआईआर में बताया है कि जैसे ही वो कमरे में गई आसाराम ने लाइट बंद कर दी। पीडि़ता के मुताबिक आश्रम राम नग्‍न अवस्‍था में थे। पीडि़त लड़की के अनुसार आसाराम ने कमरा बंद कर दिया और मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मैंने चिल्लाना शुरू किया तो मेरे माता-पिता को मारने की धमकी देने लगे, और मेरा मुंह बंद कर दिया। उन्होंने मुझे चूमा, आपत्तिजनक तरीके से मुझे छुआ।

लड़कियों के शौकीन हैं आसाराम, आशीर्वाद के बहाने छूते हैं प्राइवेट पार्ट्स

लड़कियों के शौकीन हैं आसाराम, आशीर्वाद के बहाने छूते हैं प्राइवेट पार्ट्स

रायपुर की एक लड़की ने खुलासा किया है कि आसाराम हमेशा से ही कम उम्र की लड़कियों के साथ कुकर्म करते आये हैं। सीमा (बदला हुआ नाम) ने दावा किया है कि वह आसाराम के सत्‍संग में कई बार शामिल हो चुकी है। उसने बताया कि आसाराम अक्‍सर कम उम्र की लड़कियों के साथ गलत हरकतें करते हैं। उसने बताया कि वह आसाराम की वासना का शिकार होते-होते बची है। उसने बताया कि आर्शिवाद देने के बहाने आसाराम ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया।

नाबालिग लड़की से मुख मैथुन करवाना चाहते थे आसाराम

नाबालिग लड़की से मुख मैथुन करवाना चाहते थे आसाराम

जोधपुर पुलिस का जो वर्जन सामने आ रहा है उसके हिसाब से ये साफ हो गया है कि लड़की के साथ आसाराम ने अश्‍लीलता और अभद्रता जरूर की थी लेकिन लड़की द्वारा सख्‍ती से मना किये जाने के कारण न तो वे उसके साथ मुख मैथुन की अपनी हसरत पूरी कर सके और न ही उसका शील भंग कर पाये।

लड़की पसंद आते ही कोड वर्ड में बोलते थे आसाराम

लड़की पसंद आते ही कोड वर्ड में बोलते थे आसाराम

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक शिवा ने पूछताछ में बताया कि आसाराम महिलाओं से मिलने के लिये खास नाम का इस्‍तेमाल करते थे जैसे ''ध्‍यान की कुटिया'' इत्‍यादि।

मोबाइल में आसाराम की पोर्न क्लिप, महिला के अंगों पर फेर रहे थे हाथ

मोबाइल में आसाराम की पोर्न क्लिप, महिला के अंगों पर फेर रहे थे हाथ

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक आसाराम के खास सेवक और उनके राजदार शिवा के पास से एक वीडियो क्लिप मिला है। पुलिस ने बताया कि शिवा के मोबाइल फोन से आसाराम का जो वीडियो मिला है उसके आसाराम एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उस क्लिप में आसाराम को महिला के अंगों पर हाथ फेरते हुए भी देखा जा सकता है।

जेल में हर रोज 2 घंटे के लिये आसाराम को चाहिए महिला नर्स

जेल में हर रोज 2 घंटे के लिये आसाराम को चाहिए महिला नर्स

16 साल की नाबालिग लड़की से यौन उत्‍पीड़न करने के आरोप में हवालात में बंद आसाराम ने अब ऐसी मांग कर दी है जिसने फिर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। आसाराम ने जोधपुर कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा है कि जेल में उनकी देखभाल के लिए एक महिला डॉक्‍टर को हर रोज दो घंटे के लिए उनके पास भेजा जाय। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि क्‍या वह वाकई बीमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+