इलाज के लिए एसी 1st क्लास से दिल्ली पहुंचे आसाराम, समर्थकों को जबरदस्त हंगामा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आस्था के नाम पर पाखंड का प्रवचन कहने वाले और एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हवालात में बंद आसाराम बापू जोधपुर पुलिस के 17 जवानों के साथ अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंच गए। आसाराम का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराया जाएगा। आसाराम को एसी 1st क्लास में मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली लाया गया। आसाराम जैसे ही दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंचे उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा।

गत दो दिसम्बर को भी आसाराम को दिल्ली ले जाने के लिए पुलिस व जेल प्रशासन ने तैयारियां की थी, लेकिन आसाराम ने सड़क व रेल मार्ग से चलने में असमर्थतता जताते हुए मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें ट्रेन से दिल्ली लाया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक नाबालिग लडकी के साथ दुष्र्कम का आरोप लगने के बाद आसाराम को 31 अगस्त 2013 को इंदोर से गिरफतार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications