'2 रुपये की भीख मांगनी पड़ रही' असम CM पर भड़के ओवैसी, हिमंता बिस्वा ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा था?
Asaduddin Owaisi Himanta Clash: असम इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं इसे लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच मिया मुसलमानों (Miya Muslims) को लेकर सियासी बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो गया है।
दोनों नेताओं के बीच यह विवाद अब खुली जुबानी जंग में बदल चुका है। ओवैसी ने हिमंता सरमा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें 2 रुपए का भिखारी तक कह दिया है।

Owaisi reaction Assam CM: '4 रुपए किराया दो' बयान पर ओवैसी का करारा जवाब
तेलंगाना के निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM के पुराने बयान का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा कि हिमंता सरमा ने कथित तौर पर यह कहा था कि अगर कोई ऑटो ड्राइवर मिया मुस्लिम है तो उसे पूरा किराया न देकर कम पैसे दिए जाएं।
ओवैसी ने मंच से कहा, वह कहता है कि अगर ऑटो ड्राइवर मिया मुस्लिम है और किराया ₹5 है तो उसे ₹4 ही देना चाहिए। हिमंता बिस्वा सरमा, ये दो रुपये मैं तुम्हें दे रहा हूं, क्या लोगे? मुझे पता है तुम दो रुपये के भिखारी हो। बताओ, अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं? ओवैसी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
संविधान और बराबरी की बात
ओवैसी ने इस दौरान भारतीय संविधान का हवाला देते हुए कहा कि देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले हैं, चाहे वह प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा, संविधान किसी भी तरह के भेदभाव की इजाजत नहीं देता। लेकिन असम के मुख्यमंत्री कहते हैं कि मिया मुसलमानों के साथ ऐसा करेंगे, उन्हें बांग्लादेश जाकर वोट देने को कहेंगे। यह किस तरह की राजनीति है?"
What is Miya Muslims controversy: क्या है 'मिया मुसलमान' विवाद?
'मिया मुसलमान' शब्द असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लंबे समय से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते रहे हैं और कई बार मिया मुसलमानों को लेकर सख्त बयान दे चुके हैं। हिमंता सरमा का कहना है कि उन्होंने 'मिया' शब्द गढ़ा नहीं है, बल्कि यह शब्द समुदाय के भीतर पहले से इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि विपक्ष का आरोप है कि इस शब्द का इस्तेमाल एक खास समुदाय को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
हाल ही में एक जनसभा में असम CM ने कहा था कि उन्होंने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ "जंग" छेड़ दी है। उन्होंने कहा,मिया का मतलब बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। हम हर हाल में उन्हें असम से बाहर भेजेंगे। यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। 27 जनवरी को हिमंता सरमा ने लोगों से मिया समुदाय के खिलाफ "दबाव बनाए रखने" और उन्हें "परेशान करते रहने" तक की अपील की थी, जिस पर काफी विवाद हुआ।
चुनाव से पहले सियासत गरम
यह पूरा राजनीतिक टकराव ऐसे समय पर हो रहा है जब असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले अवैध घुसपैठ, पहचान और जनसंख्या जैसे मुद्दों को लेकर राजनीति और तेज होती दिख रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में BJP और AIMIM के बीच बयानबाज़ी और तेज हो सकती है, क्योंकि दोनों नेता अपने-अपने समर्थक वर्ग को साधने की कोशिश में जुटे हैं।
असम में मिया मुसलमानों को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति का मुद्दा बनता जा रहा है। एक तरफ BJP अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बना रही है, वहीं ओवैसी इसे संविधान और अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं। आने वाले चुनावों में यह मुद्दा कितना असर डालेगा, यह देखना अहम होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications