'BJP का पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा है UCC, जो हम पर थोपा जा रहा', असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना
Asaduddin Owaisi On UCC: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि यह 2024 के चुनाव से पहले जानबूझकर फैलाया गया पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा है।
Asaduddin Owaisi On UCC: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर राजनीतिक दलों में अलग-अलग मत सामने आए हैं। इस बीच आज यानी शुक्रवार को एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि यूसीसी हम पर थोपा जा रहा है। इस मसले पर हमने लॉ कमीशन को अपना जवाब और रिटायर्ड जस्टिस गोपाल गौड़ा का लीगल की राय भेजी है।
इतना ही नहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को भी कटघरे में खडा कर दिया। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि हर चुनाव से पहले यूसीसी मसले को उठाया जाता है। जिससे बीजेपी को फायदा मिल सके। यह और कुछ नहीं आगामी लोकसभा चुनाव से पहले की राजनीतिक अभ्यास है।

बीजेपी का पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि यह बीजेपी का षड्यंत्र है। यूसीसी को मुद्दा बनाकर जनता का ध्यान महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, चीन जैसे अहम मसलों से भटकाना है। बीजेपी इससे आगामी चुनाव में खुद को फायदा पहुंचाना चाहती है। हम लॉ कमीशन से गुजारिश करते हैं कि बीजेपी के इस पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा का हिस्सा न बनें।
क्या है यूसीसी ?
दरअसल, यूनिफॉर्म सिविल कोड असल में एक देश एक नियम है। जिसके तहत शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि इसका अर्थ है एक देश एक नियम।












Click it and Unblock the Notifications