असदुद्दीन ओवैसी बोले- मुझे भारत की राजनीति के इजरायल जैसी हो जाने का खतरा

नई दिल्ली, 5 फरवरी: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत की राजनीति जिस तरह का मोड़ ले रही है, वो ठीक दिशा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति इजरायल की तरह नहीं हो सकती है लेकिन उनको डर है कि भारतीय राजनीति इजरायल की तरह ना हो जाए। खुद पर हमले के बाद ओवैसी का ये बयान आया है।

 israel

गुरुवार को उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें कथित तौर पर आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आई है। खुद पर हमले को लेकर ओवैसी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मेरे ऊपर हमला करने वाले लोगों के पीछे आखिर किसका दिमाग है। प्रयागराज में हाल ही में एक 'धर्म संसद' आयोजित की गई, जहां लोगों ने मुझे मार देने की बात कही। सरकार ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की। मुझे डर है कि भारतीय राजनीति जो आज बहुसंख्यकवादी हो गई है, वो आने वाले वक्त में इजराइल की तरह हो सकती है।

गुरुवार को हुआ था हमला

असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को हमला हुआ है। ओवैसी ने बताया कि जब वो किठौर, मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहे थे तो छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं, वे कुल 3-4 लोग थे। गोलियां चलाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए, बाद में उनको पकड़ लिया गया। केंद्र की ओर से असदुद्दीन को सुरक्षा देने की बात कही गई। जिस पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं सिक्योरिटी नहीं लूंगा। मुझे कैटेगरी Z सिक्योरिटी नहीं चाहिए, मुझे A कैटेगरी का शहरी बनाइए ताकि मेरी और आपकी जिंदगी बराबर हो। यूपी की जनता गोली चलाने वालों का जवाब बैलेट से देगी, नफरत का जवाब मोहब्बत से देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+