'अशोक गहलोत को मोहब्बत की दुकान के बारे में समझाएं', US में राहुल के बयान पर भड़के ओवैसी

राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिस पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने भारतीय मुसलमानों पर हो रहे हमले का जिक्र किया। साथ ही उनके डरे होने की बात कही। इस पर बीजेपी के साथ अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पलटवार किया है।

ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी को अशोक गहलोत को ये सिखाना चाहिए। जब राजस्थान में जुनैद और नासिर की हत्या हुई, तो कांग्रेस के मुख्यमंत्री को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने में 15 दिन लगे। एक ओर सभी को 50-50 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, तो वहीं उन दोनों के परिवार को सिर्फ 15-15 लाख दिए गए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की ही सरकार है। वहां पर धर्म संसद आयोजित की गई, जिसमें महात्मा गांधी को अपशब्द कहे गए। ओवैसी ने आगे कहा कि यूएपीए लाने के लिए आपने 2019 में अमित शाह का समर्थन किया था। यही कारण है कि सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम, दलित और सरकार के असंतुष्टों को जेल में रखा गया है।

ओवैसी ने राहुल से सवाल करते हुए कहा कि आपने यूएपीए का समर्थन क्यों किया? आपने राम मंदिर के फैसले का स्वागत क्यों किया? उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ये कहता आ रहा हूं कि राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के कारण भारतीय मुसलमानों का सर्वनाश हुआ है। उनका सशक्तिकरण नहीं हुआ।

ओवैसी ने कहा कि मैं उस धर्मनिरपेक्षता के साथ खड़ा हूं जो संविधान ने हमें बताया। अब आप कहेंगे कि धर्मनिरपेक्षता को संविधान में बाद में जोड़ा गया था, लेकिन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, न्याय, समानता का अधिकार सभी धर्मनिरपेक्षता है। राहुल गांधी को इन मुद्दों पर बिना बर्बाद किए बात करनी चाहिए।

क्या था राहुल का बयान?
हाल ही में राहुल अमेरिका में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने कहा कि अभी भारत में मुसलमानों की स्थिति वैसी है, जैसे 80 के दशक में यूपी में दलितों की थी। जिस तरह मुसलमानों पर हमला हो रहा है, मैं गारंटी दे सकता हूं कि सिख, ईसाई, दलित, आदिवासी भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+