Asaduddin Owaisi: 'राजौरी में गोलियों का क्रिकेट मैच हो रहा है', असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के घने जंगलों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। ओवैसी ने पीएम मोदी पर उदासीन होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्या पीएम मोदी विपक्ष में होते तो इसी तरह से चुप रहते?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार भारतीय सैनिकों के जीवन के साथ खेल खेल रहे हैं। राजौरी में गोलियों का क्रिकेट मैच हो रहा है और हमारे लोग मारे जा रहे हैं। क्रिकेट मैच खेलने से पहले गोलियों के खेल को खत्म करने की जरूरत है। मेरा एकमात्र सवाल यह है कि पुलवामा के बाद प्रधानमंत्री उदासीन क्यों हो गए हैं?

Asaduddin Owaisi

पुलवामा पर पीएम ने गुस्सा दिखाया लेकिन अब खामोश क्यों: ओवैसी
पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से आकर आतंकी हमारे सैनिकों को मार रहे हैं, इसपर सरकार खामोश क्यों हैं? मेरा प्रधानमंत्री मोदी से सवाल है कि पुलवामा हुआ तो आपने गुस्सा दिखाया, लेकिन उसके बाद हमारे कर्नल, डिप्टी एसपी मारे गए। अब आप गुस्सा क्यों नहीं दिखा रहे? पीएम मोदी उदासीन क्यों हो गए हैं?

अनुच्छेद 370 को लेकर भी बोले ओवैसी
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच और अनुच्छेद 370 को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। आपने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से सब कुछ हल हो गया। बीजेपी की कश्मीर की पॉलिसी नाकाम साबित हुई है। पाकिस्तानी आतंकी हमारे यहां गोलियों का खेल खेल रहे हैं और क्या आप गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे? देश की जनता को बीजेपी इस सवाल का जवाब दे। दरअसल, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+