क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हर पल पिघलता जा रहा है ग्लेशियर, और बढ़ेगी गर्मी, नासा ने दी चेतावनी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बीते दशक में पूर्वी अंटार्कटिका के तट के आठवें हिस्से में फैले ग्लेशियरों के एक समूह से बर्फ पिघल रही है। इसके चलते समुद्र में बड़े बदलाव दिखाई पड़ रहे हैं। नासा के वैज्ञानिकों ने इसको लेकर रिसर्च के जरिए पता लगाया है कि पूर्वी अंटार्कटिका के पास समुद्री जल स्तर में वृद्धि के माध्यम से दुनियाभर की तट-रेखाओं को नई आकृति प्रदान करने की क्षमता है। वैज्ञानिकों के लिए ये एक ताजा जानकारी है क्योंकि वे लंबे समय से ये मान रहे थे कि ये पश्चिमी अंटार्कटिका की तुलना में स्थिर है।

As Glacier Melts, a Lake Grows, its a big risk for life on earth

दरअसल नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर की ग्लेशियोलॉजिस्ट कैथरिन वॉकर के नेतृत्व में रिसर्च से खुलासा हुआ है कि टोटन के वेस्ट में स्थित चार ग्लेशियरों के एक समूह में समुद्र स्तर को बढ़ाने के लिए पर्याप्त बर्फ है। इसमे से कुल 11 फीट की बर्फ पहले ही पिघल चुकी है। हालांकि पहले इन ग्लेशियरों की ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था लेकिन साल 2008 के बाद इसमें 9 फीट की कमी आई।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल वॉर्मिंग से भारत को बड़ा खतरा, गर्म हवाएं इंडिया के लिए घातक: IPCC रिपोर्ट

इसको लेकर कैथरीन ने एक बयान में कहा है कि, 'इसके पीछे का कारण हवाओं और विलेक्स लैंड व विनसेन्नेस बे में समुद्री जल द्वारा पहुंचाई गई गर्मी में वृद्धि के परिणामस्वरूप समुद्री बर्फ में परिवर्तन हो सकता है। अगर गर्म जल काफी दूर तक चला जाता है तो वह गहरी से गहरी बर्फ में पहुंच सकता है। इससे ग्लेशियर के पिघलने में तेजी आ सकती है लेकिन अभी हमें यह नहीं पता चल सका है कि यह कितना जल्दी होगा।'

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Comments
English summary
As Glacier Melts, a Lake Grows, its a big risk for life on earth
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X