आर्मी चीफ बोले- डोकलाम में चीनी सैनिक कुछ खास जगहों पर हैं, उन्होंने अस्थाई कंस्ट्रक्शन भी किया है
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद के बाद अब सेना प्रमुख ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार आ रहे हैं। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध डोकलाम विवाद से पहले जैसे थे अब एक बार फिर से वैसे ही हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ते डोकलाम से पहले जितने बेहतर थे अब एक बार फिर से वैसे ही हो रहे हैं।
सेना प्रमुख ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो रहा है इसलिए अब चिंता की बात नहीं है, लेकिन हमें किसी भी मुश्किल के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डोकलाम में चीनी सैनिकों की तादात घटी है। पहले जितने चीनी सैनिक वहां थे अब उतने चीनी सैनिक वहां नहीं है। चीनी सैनिक अब वहां से जा चुके हैं। कुछ-कुछ खास जगहों पर ही चीनी सैनिक मौजूद है।
उन्होंने वहां अस्थाई कंस्ट्रेशन भी किया है। सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा कि चीनी सेना ने खास जगहों पर अस्थाई कंस्ट्रक्शन भी किया है, लेकिन अब वो धीरे-धीरे वहां से जा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर अभी उसी जगह पर है, अगर वो फिर से उसी जगह पर आते हैं तो हमारे सैनिक उनका सामना करने के लिए वहां मौजूद है।