Arvind Srinivas: कौन हैं देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद, क्या करते हैं? नेटवर्थ जान कर उड़ जाएंगे होश
Arvind Srinivas: M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 ने देश के सबसे अमीर व्यक्तियेां की लिस्ट हाल ही में जारी की है। देश के सबसे अमीर व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी ने एक बार फिर बाजी मारते हुए नंबर वन पर अपनी जगह बनाई है। वहीं गौतम अडानी दूसरे पायदान पर रहे हैं।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 कुछ नई एंट्रीज ने सबको चौंकाया है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और AI उद्यमी अरविंद श्रीनिवास शामिल हैं। अरविंद श्रीनिवास महज 31 साल में देश के सबसे बड़े अरबपति बन चुके हैं। जानिए अरविंद श्रीनिवास कौन हैं और क्या करते हैं और कहां उनकी नेटवर्थ कितनी है?

चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास इस लिस्ट में सबसे युवा अरबपति के तौर पर उभरे हैं। वह Perplexity AI के सह-संस्थापक हैं। उनकी कुल संपत्ति 21,190 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह उपलब्धि भारत के डीप-टेक और AI-संचालित नवाचारों में उपलब्धि का बड़ा उदाहरण है।
अरविंद श्रीनिवास कितने पढ़े-लिखे हैं?
7 जून 1994 को जन्मे अरविंद श्रीनिवास ने आईआईटी मद्रास से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी पूरी की। अपनी पढ़ाई के दौरान, उन्होंने OpenAI और Google Brain जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में रिसर्च इंटर्न के रूप में भी काम किया।
अरविंद श्रीनिवास क्या करते हैं?
साल 2022 में, अरविंद ने फेसबुक के पूर्व AI साइंटिस्ट डेनिस याराट्स और डेटाब्रिक्स के सह-संस्थापक एंडी कोनविंस्की के साथ मिलकर Perplexity AI की स्थापना की। उनकी यह पहल इतनी सफल रही कि आज वह सबसे युवा भारतीय अरबपतियों में से एक हैं। 2023 से, श्रीनिवास एंजल इन्वेस्टर के तौर पर नई AI तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स को भी समर्थन दे रहे हैं।
अरविंद श्रीनिवास की कंपनी क्या करती है काम?
अरविंद श्रीनिवास निवेश पोर्टफोलियो में इलेवनलैब्स जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो टेक्स्ट-टू-स्पीच टूल्स में विशेषज्ञता रखती हैं। Perplexity AI एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित सर्च इंजन है, जो गूगल और चैटजीपीटी जैसी कंपनियों को टक्कर देता है। जुलाई 2025 तक इसकी वैल्यूएशन 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस कंपनी को अमेजन, एनवीडिया और सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों से फंडिंग मिली हुई है। कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली यह कंपनी लगातार विकास कर रही है।
युवा अरपतियों की लिस्ट में और कौन-कौन हैं शामिल?
अरविंद श्रीनिवास के अलावा, Zepto के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा (22) और आदित पालिचा (23) भी इस लिस्ट में शामिल सबसे युवा अरबपतियों में से हैं।
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 में 350 से अधिक अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये बताई गई है, जो पिछले साल की तुलना में 5 फीसदी अधिक है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति भारत की जीडीपी का लगभग आधा है।
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कितनी है?
इस साल की सूची में 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी परिवार पहले स्थान पर, 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अडानी परिवार दूसरे स्थान पर और 2.84 लाख करोड़ रुपये के साथ रोशनी नादर मल्होत्रा एंड फैमिली तीसरे स्थान पर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications