मेरी खांसी खत्म हो गई और शुगर बहुत कंट्रोल है अब बस काम को लेकर उत्साहित हूं: केजरीवाल

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बैंगलुरू से दिल्ली लौट आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इलाज के बाद अब स्वस्थ और ताजातरीन महसूस कर रहा हूं। केजरीवाल ने कहा कि वो काम फिर शुरु करने के लिए उत्साहित हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर केजरीवाल ने लिखा है कि खांसी चली गई है। शुगर नियंत्रित है। स्वस्थ और ताजातरीन महसूस कर रहा हूं।

Arvind Kejriwal

मैं फिर से काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जिंदल संस्थान, उनके चिकित्सकों और उनके चिकित्सक दल का आभारी हूं। इस तरह के अद्भुत संस्थान की स्थापना और इसके संचालन के लिए सीताराम जी को बधाई।

आपको बताते चलें कि 46 वर्षीय केजरीवाल लगातार खांसी और मधुमेह के इलाज के लिए प्राकृतिक चिकित्सा की प्रक्रिया से गुजरे हैं। उनका यहां छह मार्च से इलाज चल रहा था। जिंदल नेचर केयर इंस्टीट्यूट की मुख्य मेडिकल अधिकारी डॉ बबीना नंदकुमार ने बताया कि खांसी और दमे से जुड़ी तकलीफों के इलाज के लिए 5 मार्च को यहां भर्ती कराए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री को रविवार को दोपहर दो बजे संस्था से छुट्टी दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+