फिर टकराव के मूड में केजरीवाल, देंगे जंतर-मंतर पर धरना
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। वे भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना देंगे आगामी 22 अप्रैल को। यानी कि अपनी पार्टी से अपने विरोधियों को बाहर करने के बाद वे अपने पुराने रंग में आने लगे हैं।
संसद भवन तक मार्च
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 22 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन तक मार्च करेंगे। इस रैली में उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी होंगे।
बिल पास नहीं हुआ
बता दें कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में तो भूमि अधिग्रहण बिल पास करा लिया, लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं होने का कारण वहां पर बिल पास नहीं हो पाया।
इस बीच, कांग्रेस ने भी इस बिल के विरोध में आगामी 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया है। उधर, कोलकाता में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आठ अप्रैल को धिक्कार रैली करने जा रही है तृणमूल कांग्रेस पार्टी। जानकारों का कहना है अरविंद केजरीवाल फिर से केन्द्र सरकार से टकराव की राजनीति कर रहे हैं। उनका फोकस काम नहीं रहा।













Click it and Unblock the Notifications