मफलर पहने केजरीवाल की नई फोटो आई सामने तो AAP नेता ने ही ली मौज, बोले- सर्दी आ गई
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर सिर्फ मफलर नहीं बल्कि कई चीजों को लेकर खास है। इसपर राजनीति भी खूब होती है तो सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम भी खूब बनते हैं। केजरीवाल का मफलर मानों सर्दी आने का आधिकारिक संकेत बन गया हो। बुधवार को ऐसा ही हुआ जब केजरीवाल की मफलर वाली नई तस्वीर सामने आई और फिर सर्दी के आगमन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया।
जी हां AAP नेता और दिल्ली की तीमारपुर विधानसभा सीट से विधायक दिलीप पाण्डेय ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मफलर और स्वेटर पहने एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अब आधिकारिक रूप से सर्दी की घोषणा हो चुकी है। उनकी इस पोस्ट के बाद कई ट्विटर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आए। दरअसल, सीएम केजरीवाल जब राजनीति में आए थे तब वह अक्सर मफलर पहने नजर आते थे। उनका ये मफलर पहनने का चलन जनता के बीच खासा फेमस हुआ, ऐसे में जनता उन्हें मफलरमैन भी कहने लगी।
It’s official now. Winter has arrived☺️#MufflerMan @ArvindKejriwal pic.twitter.com/kw52nvl9n7
— Dilip K. Pandey - दिलीप पाण्डेय (@dilipkpandey) December 2, 2020
बुधवार को जब विधायक दिलीप पाण्डेय ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल की मफलर के साथ फोटो पोस्ट की तो उस पर ट्विटर यूजर्स भी मजे लेने लगे। वहीं दूसरी तरफ आपको ये भी बता दें कि दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को भी दिल्लीवासियों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा।
सुशील मोदी ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, नीतीश कुमार के चेहरे पर दिखा साथ छूटने का दुख