अरविंद केजरीवाल बोले, देश में आपातकाल जैसी स्थिति, 'मोदी नहीं तो कौन' का दिया जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। रविवार को आंध्र प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार अबतक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह ने पिछले पांच सालों में देश को बर्बाद कर दिया है।

धर्म के आधार पर देश को बांटा

धर्म के आधार पर देश को बांटा

आंध्र प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी-शाह ने देश को धर्म के आधार पर बांट दिया है। जो पाकिस्तान पिछले 70 वर्षों में नहीं कर पाया उसे मोदी-शाह ने महज पांच सालों में कर दिखाया है इन लोगों ने देश को धर्म के आधार पर बांट दिया है। चंद्रबाबू नायडू के लिए वोट अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम यहां चंद्रबाबू नायडू के लिए वोट मांगने आए हैं। उन्होंने आधुनिक आंध्र प्रदेश की नींव रखी है। अगर उन्हें पांच साल और मौका दिया जाता है तो वह इस रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे।

देश में आपातकाल जैसी स्थिति

देश में आपातकाल जैसी स्थिति

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति है, भाजपा की सरकार ने देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। कर्नाटक में सीबीआई की छापेमारी, कोलकाता में सीबीआई की छापेमारी में इस बात का सबूत है। मोदी सरकार केंद्र के अधीन संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। केजरीवाल ने एक बार फिर से पीएम मोदी को हिटलर बताते हुए कहा कि हिटलर ने जर्मनी का संविधान बदल दिया था और अपनी मृत्यु तक वहां शासन किया, मोदी और शाह यहां भी वहीं करेंगे अगर फिर से वो चुनाव जीत जाते हैं।

नोटबंदी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला

नोटबंदी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला

केजरीवाल ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि आप मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कीजिए। इस दौरान केजरीवाल ने तमाम मुद्दों को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी आजादी के बाद अबतक का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी कभी किसी की सुनते नहीं हैं, वह अमित शाह तक की भी सलाह नहीं लेते हैं। उन्होंने नोटबंदी का ऐलान किया और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

मोदी नहीं तो कौन का जवाब

मोदी नहीं तो कौन का जवाब

केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि अगर मोदी नहीं तो कौन, मेरा उनका साधारण सा जवाब है अगर आपके शरीर में ट्यूमर हो जाता है तो आप इसे बाहर निकालेंगे या फिर पूछेंगे कि ट्यूमर नहीं तो कौन। एक बार फिर से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को दोहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी आजादी के 70 वर्ष बाद भी पूर्ण राज्य नहीं बन सका। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+