Corona Vaccine: सीएम केजरीवाल बोले- सबकी जिंदगी जरूरी है, वैक्सीन के लिए नहीं होगी कोई VIP कैटेगरी

Corona Vaccine: सीएम केजरीवाल बोले- सबकी जिंदगी जरूरी है, वैक्सीन के लिए नहीं होगी कोई VIP कैटेगरी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोविड-19 वैक्सीन के डिस्ट्रीब्यूशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना से बचना सबके लिए जरूरी है, इसलिए उसमें वीआईपी और नॉन वीआईपी का कोई सवाल नहीं है, ना ही इसके लिए कोई श्रेणी होनी चाहिए। कोरोना वैक्सीन सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स, बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मिलनी चाहिए। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि वैक्सीन के वितरण की योजना केंद्र सरकार बनाएगी। लेकिन उसमें भी वो 'प्राथमिकता आधारित' टीकाकरण को अपनी वरीयता में रखेंगे। जो राजनीतिक फैसला ना होकर लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

Recommended Video

    Corona Vaccine पर बोले Arvind Kejriwal- कोई VIP श्रेणी नहीं, सभी की जिंदगी जरूरी | वनइंडिया हिंदी
    Arvind Kejriwal

    वैक्सीन सभी के अहम है: अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम द हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) 2020 में कहा, "लोगों को टीकाकरण देने की प्रक्रिया सभी के लिए समान है और सभी का जीवन महत्वपूर्ण है।"

    सीएम केजरीवाल बोले, पूरी दुनिया और दिल्ली सरकार बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार कर रही है। मेरा मानना है कि वितरण योजना केंद्र सरकार तैयार करेगी। अगर वे हमसे सुझाव मांगते हैं तो हम अपनी बात उनके सामने रखेंगे। जब लोगों के टीकाकरण की बात आती है तो वीआईपी अथवा गैर-वीआईपी श्रेणियां के बारे में विचार नहीं किया जाना चाहिए।

    दिल्ली में बढ़ते कोरोना केसों पर क्या बोले सीएम केजरीवाल

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोरोना का खतरा गंभीर कैटेगरी में है, लेकिन इसके बाद भी स्तिथि हमसे आउट ऑफ कंट्रोल नहीं हुई है। हम शहर में सरकार की ओर से 'दिल्ली मॉडल' के तहत टेस्ट कर ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों का पता लगा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के चेन को तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं।

    दिल्ली कोरोना अपडेट

    दिल्ली में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई है और 6608 कोरोना केस पाए गए हैं। वहीं दिल्ली में मरने वालों की कुल संख्या 8159 है और 5 लाख 17 हजार से अधीक कोरोना संक्रमित मामले पाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+