AAP मंत्री विजय सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले- भगवंत मान पर गर्व, आंखों में आ गए आंसू

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के लिए अपने पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रशंसा की है।

नई दिल्ली, 24 मई: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के लिए अपने पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रशंसा की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवंत मान की कार्रवाई से उनकी आंखों में आंसू आ गए। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि भगवंत मान आप पर गर्व है। आपकी इस कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज 'आप' (AAP) पर गर्व महसूस कर रहा है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने Vijay Singla को बर्खास्त करने पर की Bhagwant Mann की तारीफ | वनइंडिया हिंदी
    arvind kejriwal

    वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना। स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया। साथ ही एफआईआर के भी आदेश दिए हैं।

    भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस

    सतर्कता ब्यूरो ने सिंगला को गिरफ्तार किया है। निविदाएं पारित करने के लिए कथित तौर पर एक प्रतिशत कमीशन की मांग करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। मान ने ट्विटर पर सिंगला को हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। मैं एक रुपये के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना चाहते हैं।

    मनसा सीट से विधायक है सिंगला

    भगवंत मान ने सरकार बनने के दो महीने बाद यह कार्रवाई की है। 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 92 सीटें मिली थीं। सिंगला को मानसा सीट से विधान सभा (एमएलए) के सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्होंने पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह सिद्धू को हराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+