किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिलेगी सजा: प्रदर्शनकारियों से CM केजरीवाल

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर दिल्ली में मचे बवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। रविवार की शाम उन्होंने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है। बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में आप नेता अमानतुल्ला के शामिल होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि कोई भी हिंसा में शामिल नहीं हुआ है।

दिल्ली में मचा बवाल

दिल्ली में मचा बवाल

गौरतलब है कि नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में भी प्रदर्शन उग्र हो गया है, रविवार को डीटीसी की 3 बसों को आग के हवाले कर दिया गया वहीं फायरमैन के साथ भी मारपीट की गई है। सीएम केजलीवाल ने कहा कि इस मामले पर हमने दिल्ली एलजी से बात की है। उनसे हमने स्थिति को सामान्य करने और शांति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। सीएम ने आगे कहा कि हम भी अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं हिंसा को भड़काने वाले असली बदमाशों को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

पुलिसकर्मी घायल

पुलिसकर्मी घायल

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों का विरोध हिंसक होने के बाद राजधानी दिल्ली में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। इस दौरान अन्य पुलिसवाले उसे भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले आए। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के परिसर के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच झड़प जारी है।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस द्वारा उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। दिल्ली में ओखला अडंरपास से सरिता विहार जाने वाले रास्ते में प्रदर्शन की वजह से यातायात बंद रहा वहीं, मथुरा रोड में दोनों कैरिजवे भी प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक कर रखे हैं। इसी बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि इस सड़क की ओर आने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+