गरीब जनता को हथियार बनाकर अपनी टीआरपी बढ़ाते हैं केजरीवाल, आजतक के पुण्य प्रसून

Arvind Kejriwal, Punya Prasoon Bajpai
नई दिल्ली (ब्यूरो)। हर रोज टेलीविजन की स्क्रीन पर इंटरव्यू के दौरान जब कोई नेता बड़ी-बड़ी बाते करता है और सामने बैठा एंकर उसे वही सवाल पूछता है, जिससे टीआरपी बढ़ती है, तब आपको लगता होगा वाकई में नेता महान है, लेकिन आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंटरव्यू से पहले सवाल फिक्स किये जा रहे हैं।

इस वीडियो में देख कर आपको अंदाजा हो जायेगा कि किस तरह केजरीवाल टीवी स्क्रीन पर आने से पहले निगोश‍िएशन करते हैं। बाजपेयी ने पूछा कॉर्पोरेट वाला सवाल उठाना है, तो केजरीवाल बोले वो काफी थियोरिटिकल है, इसलिये इसलिये मैं उसमें नहीं जा रहा था, जितना मिडल क्लास है वो एंटी हो जायेगा। वो सवाल मत पूछिएगा। जान बूझ कर मैं ऐसे डिबेट में नहीं पड़ना चाहता, जिसमें सवाल उठें।

देख‍िये क्या समझते हैं गरीब जनता को

पुर्ण्य प्रसून ने पूछा, "और ये जो हाश‍िये पर 80 समाज है?" केजरीवाल ने कहा, "इस पर बोलेंगे।"
पुर्ण्य प्रसून ने कहा, "इसमें अब आ जाइये न, वोट बैंक तो वही है न असल में देश भर का"
केजरीवाल ने कहा, "बिलकुल।"

इस वार्तालाभ से साफ पता चल रहा है, दोनों जनता के दर्द को दोनों (केजरीवाल, पत्रकार) सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं। केजरीवाल अपनी ख्याति और टीवी एंकर अपनी टीआरपी बढ़ा रहे हैं।

इस वीडियो में भगत सिंह के नाम को भी टीआरपी बढ़ाने के लिये इस्तेमाल करने की बात कही गई है। केजरीवाल ने कहा कि जब आप सवाल पूछेंगे तो मैं भगत सिंह से जोड़कर उसका उत्तर दूंगा। पुर्ण्य प्रसून ने कहा क्रांतिकारी है, बहुत क्रांतिकारी है, इस पर अच्छा रिएक्शन आयेगा।

अब इन दोनों के बारे में आपकी क्या राय है, कृपया इस वीडियो को देखने के बाद नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/yRGNTXDO7dI?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+