क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

केजरीवाल का दिल्ली वालों को न्योता, बोले- इतवार को 10 बजे तक रामलीला मैदान पहुंच जाना

arvind kejriwal oath ceremony 16 february invition for delhi people

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी, रविवार को दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में शपथ समारोह किया जाएगा। इस दौरान दूसरे राज्यों के नेताओं को नहीं बुलाया जाएगा लेकिन दिल्ली के सभी लोग आमंत्रित हैं।अरविंद केजरीवाल ने खुद ये न्योता दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है- दिल्लीवासियों, आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने जरूर आना है।

तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने हालिया विधानसभा चुनाव में दिल्ली में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। नतीजों के बाद बुधवार को अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद 16 फरवरी को शपथ ग्रहण का समय तय हुआ। 2013 और 2015 के बाद अब तीसरी बार केजरीवाल सीएम बनने जा रहे हैं।

केजरीवाल के साथ कैबिनेट भी लेगी शपथ

केजरीवाल के साथ कैबिनेट भी लेगी शपथ

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। बताया गया है कि दिल्ली सरकार में सभी पुराने मंत्री बरकरार रहेंगे। केजरीवाल के मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि आतिशी मार्लेना, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे भी चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं कांग्रेस से आए शोएब इकबाल भी चुनाव जीते हैं। ऐसे में क्या कोई नया चेहरा मंत्रिमंल में होगा, ये देखने वाली बात होगी।

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में 'बेबी मफलरमैन' को भी न्योता, जानिए कौन है ये एक साल का बच्चाअरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में 'बेबी मफलरमैन' को भी न्योता, जानिए कौन है ये एक साल का बच्चा

AAP का 62 सीटों पर कब्जा

AAP का 62 सीटों पर कब्जा

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने पिछले चुनावों में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में विपक्षी दल बीजेपी और कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं कर सकी। भाजपा 2015 की टैली को 3 से आठ तक ही ले जा सकी। इनमें से छह सीटें उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। जबकि कांग्रेस अपना खाता भी ना खोल सकी।

Comments
English summary
arvind kejriwal oath ceremony 16 february invition for delhi people
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X