'आप' में फूट, केजरीवाल के पोस्टर में छपा 'मैं हूं गिरगिट'

मोदी को हराने के लिए बनारस से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल के लिए अब विरोधियों से ज्यादा बागी हुए अपनों से खतरा बढ़ गया है। केजरीवाल के बागी साथियों ने ऐसा काम किया है जिससे केजरीवाल का विरोधी खेमा और भी हावी होने की स्थिति में आ गया है।
यह भी पढ़ें- रंग तो मोदी के भी अजब हैं
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के विरोध में उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने 'मैं हूं गिरगिट' का पोस्टर लगाकर केजरी को रंग बदलने वाला करार दिया।
पूर्व कार्यकर्ता रहे जितेंद्र झा ने कहा कि केजरीवाल, आम आदमी पार्टी बनाकर कांग्रेस का एजेंडा पूरा कर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस ने ही पैदा किया है और अब वे आम आदमी पार्टी के माध्यम से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हालात जो भी हों, पर केजरीवाल की सियासत अब ऐसे रास्ते पर निकल चुकी है, जहां उनकी सफलता की मंजिल दूर नजर आने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications