केजरीवाल से 'इस' मामले में फिसड्डी हैं मोदी

यह भी पढ़ें - ये भी गजब
गौरतलब है कि केजरीवाल जनता को सम्बोधित करते हुए अक्सर यह कहते आए हैं, कि आम आदमी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए रुपया नहीं है, फकीरों की पार्टी है। पर जैसा कि कहा जाता है कि आंकड़े और अदालत झूठ नहीं बोलते। दोनों नेता वाराणसी लोकसभा सीट से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी नामांकन दाखिल करते समय केजरीवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने संपत्ति का जो ब्यौरा दिया, उसके मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के पास 2.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
वडोदरा से नामांकन भरते समय नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. उनके पास 1.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। हालांकि मोदी ने नामांकन पत्र में अपनी पत्नी जशोदाबेन की संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया था।
केजरीवाल के पास दो फ्लैट हैं। एक इंदिरापुरम में, जिसकी कीमत 55 लाख है और दूसरा हरियाणा के सिवानी में, जिसकी कीमत 37 लाख रुपये है। उनकी पत्नी सुनीता के नाम गुड़गांव में एक फ्लैट है जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है। सुनीता भी रेवेन्यू ऑफिसर हैं। इस पूरे मसले से राजनीति को गर्म हो ही रही है, साथ ही 'आम आदमी' के इस खास आंकड़े से 'आप' समर्थकों में निरशा जगी है।












Click it and Unblock the Notifications