अन्ना ने हटाया केजरीवाल के सिर से हाथ, कहा नहीं है मेरा आर्शिवाद

इतना ही नहीं सबसे हैरान करने और चौकाने वाली बात ये है कि जब अन्ना से पूछा गया कि क्या अरविंद केजरीवाल को उनका आर्शीवाद है तो अन्ना ने दो टूक में जवाब दिया, बिल्कुल नहीं। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है क्योंकि अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के बीच की तनातनी अकसर सामने आती रही है। इससे पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो लोग अन्ना के साथ थे, वह अपनी महत्त्वाकांक्षा के कारण राजनीति में आ गए और अन्ना के आंदोलन को बाल मृत्यु मिल गई।
न्यूज चैनल आज तक ने अपने कार्यक्रम हल्ला बोल के दौरान जब अन्ना से मोदी के इन आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इससे कुछ लेना-देना नहीं है। मैं अपना काम कर रहा हूं, राजनेता लोग अपना काम कर रहे हैं। अन्ना हजारे ने कहा कि मैं राजनीतिक झगड़े में नहीं पड़ना चाहता। मेरा काम आंदोलन करना है और मैं वही कर रहा हूं।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान अन्ना हजारे अपने नाम का इस्तेमाल किये जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल से खासा नाराज दिखाई दिये। जब अन्ना से पूछा गया कि जब कभी मतभेद की बात सामने आती है अरविंद सबसे कहते हैं कि आपसे बात न करें, ऐसा क्यों? अन्ना ने कहा, 'यह मैं कैसे कह सकता हूं कि उनके दिल में क्या है। यह तो वे ही बताएं।












Click it and Unblock the Notifications