बिहार चुनाव: ऐतिहासिक जीत के लिए केजरीवाल ने दी नीतीश को बधाई
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को बधाई दी है। आपको बताते चलें कि चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने नीतीश का समर्थन किया था। उन्होंने नीतीश कुमार के लिए प्रचार भी किया था।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को बधाई दी। केजरीवाल की बधाई के बाद नीतीश कुमार ने रीट्विट किया और केजरीवाल को शुक्रिया किया। केजरीवाल के अलावा शिवसेना नेता संजय राउत और प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता मुखर्जी ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी। संजय राउत ने कहा कि यह नीतीश के लिए बहुत बड़ी जीत है। राउत ने कहा कि नीतीश कुमार पॉलिटिकल हीरो की तरह उभरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications