केजरीवाल ने पीएम की तुलना एलिजाबेथ से की एलजी को बताया वायसरॉय
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार के बीच की तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने दिल्ली में एलजी के अधिकारों की व्याख्या करता हुआ नोटिफिकेशन जारी किया तो वहीं केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।[जानिये क्या विवाद है केजरीवाल-एलजी का और क्या कहता है संविधान]
केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी से पहले इंग्लैंड की महारानी भारत के वॉयसराय को अपना नोटिफिकेशन भारत भेजती थी। उसी प्रकार केंद्र सरकार नजीब जंग को अपना नोटिफिकेशन भेजती है। पीएमओ अब लंदन हो चुका है और नजीब जंग उसके वॉयसराय।
केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वो कौन लोग हैं जिन्हें प्रधानमंत्री इस नोटिफिकेशन के जरिये बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने तीन विधायकों के दम पर दिल्ली सरकार को पिछले दरवाजे से चलाना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अपने एक साल पूरा होने पर मोदीजी ने दिल्ली को नोटिफिकेशन का तोहफा दिया है।
केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपने अफसरों की पोस्टिंग चाहती है जिसके जरिए वह दिल्ली की सरकार को अपने हिसाब से चला सके। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जंग से नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार से है।













Click it and Unblock the Notifications