मैं चैलेंज करता हूं शीला जी, मोदी सरकार में एक साल दिल्ली चला के दिखा दो- केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच ठन गई है। शील दीक्षित ने दिल्ली की सरकार को काम नहीं करने देने पर उपराज्यपाल पर लगाए आरोपों को नाकामी छुपाने का बहाना बताया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूर्व सीएम को मोदी सरकार में 'एक साल दिल्ली चला कर दिखाने का चैलेंज दे डाला। आप पार्टी की दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग को लेकर दीक्षित ने कहा कि जब संविधान में कोई बदलाव नहीं होता, तब तक दिल्ली केंद्र के अधीन ही रहेगा।

शीला दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब जब चुनाव आ रहे हैं तो केजरीवाल अपनी नाकामियों का ठिकरा उपराज्यपाल पर फोड़ना चाहते हैं। दीक्षित ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली को पूर्ण बनाने को लेकर सिर्फ एक मुद्दा बना रही है और उन्हें भी पता है कि संविधान क्या है।
शीला दीक्षित ने कहा कि जब वे 15 साल तक सरकार में थी, तब केंद्र से कोई टकराव नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि काम नहीं करने का यह कोई बहाना नहीं है। जनता बेहतर सरकार चाहती है, शिकायतें नहीं।
इस पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलो से रो दी थी। सरकारी स्कूलों अस्पतालों का बुरा हाल था। प्राइवट स्कूल मनमानी फ़ीस बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया। आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार,अपने LG थे। मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो'












Click it and Unblock the Notifications