यहां आप मोदी से आगे हैं मिस्टर केजरीवाल

केजरीवाल के लिए एक अच्छी खबर टाइम मैगजीन की ओर से आई है। अरविंद केजरीवाल ने टाइम मैगजीन की ओर से हुए एक पोल में दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में अपनी जगह बनाई है।
इस पोल में अरविंद केजरीवाल को पहली पोजिशन हासिल हुई तो वहीं नरेंद्र मोदी को दूसरी पोजिशन मिली है। टाइम मैगजीन की ओर से जारी इस सर्वे को बुधवार को बंद कर दिया लेकिन इसके नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए।
आप पार्टी के नेता केजरीवाल के पक्ष में कुल 261,114 'यस' हासिल हुए तो वहीं नरेंद्र मोदी के पक्ष में 164,572 वोट्स हासिल हुए। इस सर्वे में अमेरिकन गायक केटी पैरी और जस्टिन बीबर जैसे नाम भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications